फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार के सासाराम में धमाका, बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 02 Apr 2023 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार में सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार देर रात बम अचानक ब्लास्ट कर गया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि अभी संख्या बढ़ सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने अपना कहर बरपाया है। देश के दक्षिण और मध्य-पश्चिम हिस्सों में शुक्रवार को और शनिवार तड़के आए भयंकर बवंडर से 21 लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
देर रात सासाराम में हुआ धमाका
सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार देर रात बम अचानक ब्लास्ट कर गया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाके में पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान - फोटो : मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान
अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने मचाई तबाही
अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने अपना कहर बरपाया है। देश के दक्षिण और मध्य-पश्चिम हिस्सों में शुक्रवार को और शनिवार तड़के आए भयंकर बवंडर से 21 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य घायल भी हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सामूहिक दुष्कर्म और हत्याओं के मामले में सभी 26 आरोपी बरी
गुजरात की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म और एक दर्जन से अधिक लोगों की हत्या के आरोपी सभी 26 लोगों को 20 साल पुराने मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। 2002 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान कलोल में अलग-अलग घटनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई
उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री राणे बरी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अलीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. डब्ल्यू. उगाले ने राणे को बरी किया। केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में 2021 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए रत्नागिरी जिले से गिरफ्तार किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के नाम किया अपना मकान
दिल्ली कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा राजकुमारी गुप्ता ने अपने मकान की जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) राहुल गांधी के नाम कर दी है। राजकुमारी ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने और बंगला खाली करने के आदेश के बाद यह फैसला लिया है। शनिवार को मुलाकात नहीं होने पर अब वह सोमवार को राहुल से मुलाकात के लिए जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter
सिद्धू के जेल से आते ही कांग्रेस में घमासान के आसार
पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आते ही पंजाब कांग्रेस में घमासान मचने के आसार हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने जिन्हें दरकिनार कर रखा है उन्होंने सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिला लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
सेना को पट्टे पर जमीन नहीं दे सकेगी सरकार
लाहौर उच्च न्यायालय ने पंजाब की कार्यवाहक सरकार को पट्टे पर पाकिस्तान की सेना को लगभग 45,000 एकड़ जमीन सौंपने से रोक दिया है। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने कॉर्पोरेट कृषि परियोजना के लिए तीन जिले भक्कर, खुशाब और साहीवाल में 45,267 एकड़ जमीन पाकिस्तानी सेना को पट्टे पर देने की अधिसूचना जारी की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
नकदी की कमी से जूझ रहा चीन
कोरोना नीति के कारण चीन नकदी की तंगी से जूझ रहा है और यही कारण है कि सरकार चिकित्सा लाभों में कटौती कर रही है और सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की योजना बना रही है, जो बेहद खराब कदम है इससे लोग नाराज हो सकते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
गौतम अदाणी - फोटो : ANI
अदाणी के विदेशी सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा सेबी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अदाणी समूह और विदेश की कम से कम तीन कंपनियों के बीच सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा है। ये तीनों कंपनियां अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी से स्वामित्व के स्तर पर अथवा निवेश या अन्य किसी रूप में जुड़ी हुई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
बदमाश राशिद। - फोटो : अमर उजाला
फूल बेचकर करता था रेकी, फिर बहाता था खून
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ राशिद उर्फ सिपइया ने अपराध की दुनिया में चलता-फिरता बदमाश के नाम से पहचान बना रखी थी। अपने गिरोह के साथियों के साथ पंजाब में चादर और फूल बेचने के धंधे की आड़ में वह वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करता था। फूल बेचने के बहाने ही पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ के परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें