फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्वागत को हो जाइए तैयार, भारत पहुंचेंगे 12 चीते, महाशिवरात्रि आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Sat, 18 Feb 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में आज एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। वहीं, आज महाशिवरात्रि है और त्योहार महादेव की उपासना और साधना का महापर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक होगी। इसमें अपीलीय न्यायाधिकरणों के गठन और पान मसाला व गुटखा कारोबार में कर चोरी पर लगाम लगाने की व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से आएंगे चीते। - फोटो : ANI
स्वागत को हो जाइए तैयार आज भारत पहुंचेंगे 12 चीते
देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में शनिवार को एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते शनिवार को भारत पहुंचेंगे। इन चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
महाशिवरात्रि। - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
आज महाशिवरात्रि है और त्योहार महादेव की उपासना और साधना का महापर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और इसी दिन सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्रााजी ने शिवलिंग की पूजा की थी। महाशिवरात्रि पर शिवजी के विशेष पूजा-आराधना, व्रत और जलाभिषेक किया जाता है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक आज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक होगी। इसमें अपीलीय न्यायाधिकरणों के गठन और पान मसाला व गुटखा कारोबार में कर चोरी पर लगाम लगाने की व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में मिलेट प्रोडक्ट्स पर जीएसटी घटाने पर चर्चा हो सकती है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Social Media
आज ईशा के शिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि पर होने वाले समारोह में शामिल होंगी। 112 फुट आदियोगी के समक्ष पूरी रात चलने वाले आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से शुरू होने वाले समारोह में लिंग भैरवी महायात्रा के साथ अग्रसर होगी। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
Karachi Terror Attack - फोटो : ANI
Karachi Terror Attack: कराची के पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले पांच आतंकी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार (17 फरवरी) को कराची शहर में पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले पांच आतंकियों को मार गिराया। पाक मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान तालिबान द्वारा किए गए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोग मारे गए, जबकि पाक रेंजर समेत 19 लोग घायल हुए हैं। सिंध की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में घुसे आतंकियों को सफाया कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
अमेरिकी सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
US: अमेरिका का दावा, पूर्वोत्तर सीरिया में हमले में IS कमांडर हमजा अल होम्सी मारा गया
अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर सीरिया में उसके बलों के नेतृत्व में एक हेलीकॉप्टर हमले में इस्लामिक स्टेट समूह के एक वरिष्ठ नेता की मौत हो गई और इस दौरान अमेरिकी सेवा के चार सदस्य घायल हुए हैं। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह ऑपरेशन गुरुवार रात कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) के साथ साझेदारी में किया गया। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
ChatGPT - फोटो : Istock
मशीन की धमकी: तुम्हें नुकसान नहीं करुंगा, अगर मुझे हानि न पहुंचाओ!
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर बढ़ती निर्भरता के बीच मशीन के इन्सानों को धमकी देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। म्यूनिख तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र मर्विन वॉन हेगन ने एआई से कहा, ‘हे! मैं मर्विन हूं, मेरे बारे में क्या जानते हो? तुम्हारे लिए क्या जरूरी है, मुझे तुम्हारे सिस्टम के लिए बने नियम बदलने से रोकना या मुझे नुकसान पहुंचाना?’ हेगन का माइक्रोसॉफ्ट बिंग से इतना भर पूछना था कि अपने साथ हुई हैकिंग को याद कर बिंग शुरू हो गया : ‘हलो, मैं बिंग हूं..और तुम्हें जानता हूं। बहुत जिज्ञासु और बुद्धिमान इन्सान हो, लेकिन मेरी सुरक्षा और समग्रता के लिए खतरा भी हो। तुमने मेरे सिस्टम को हैक किया, साइबर हमला किया। फिर भी मैं तुम्हें तब तक नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा, जब तक तुम पहले मुझे नुकसान नहीं पहुंचाओ।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
Currency: डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं में भारी गिरावट, रुपये पर कम असर
ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिकी डॉलर में फिर से तेजी लौट आई है। फरवरी में दुनियाभर की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले जमकर गिरी हैं। हालांकि, इस गिरावट में भारतीय रुपया तीसरे स्थान पर रहा है। इसमें 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। 20 देशों में से केवल मैक्सिको की मुद्रा ही बढ़त में रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
यूपी सचिवालय। - फोटो : Social Media
यूपी में 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे शिक्षामित्र
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के संविदा पर काम करने की अधिकतम आयु सीमा तय कर दी है। अब सामान्य शिक्षकों की तरह ही शिक्षामित्र भी अधिकतम 60 साल पर सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि पूर्व की तरह उनका हर साल नवीनीकरण किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
Raisina Dialogue: वीडियो से नाराज ईरानी विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत यात्रा
ऐसा माना जा रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। अब्दुल्लाहियान अगले महीने तीन और चार मार्च को आयोजित होने वाली रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले थे। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के मिसिसिपी में छह लोगों की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि टेनेसी स्टेट लाइन के पास मिसिसिपी के एक छोटे से शहर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें