देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : पीटीआई
शिंदे की पार्टी मूल शिवसेना, उन्हें मेरी शुभकामनाएं: देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री
भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाली शिवसेना, सीएम शिंदे की शिवसेना मूल शिवसेना बन गई है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। हम पहले दिन से आश्वस्त थे। क्योंकि अगर आप विभिन्न दलों पर चुनाव आयोग के पहले के आदेशों को देखें, तो वे इसी तरह के निर्णय थे।
शिंदे ने कहा, यह देश बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान पर चलता है। हमने उस संविधान के आधार पर अपनी सरकार बनाई। चुनाव आयोग का आज जो आदेश आया है वह मेरिट के आधार पर है। मैं चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूं।