फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गृहमंत्री अमित शाह का नोएडा दौरा, 26/11 के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा के भारत आने की उम्मीद बढ़ी

Fri, 18 Aug 2023 07:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पहुंचेंगे। वह यहां चार करोड़वां पौधा लगाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा के प्रत्यक्षीकरण रिट को खारिज कर दिया है। अमेरिकी अदालत के फैसले के कारण राणा के प्रत्यर्पण को हरी झंडी मिल मिल सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : PTI

गृह मंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पहुंचेंगे। वह यहां चार करोड़वां पौधा लगाएंगे। अमित शाह सीआरपीएफ के आठ विभिन्न परिसर में 15 नवनिर्मित भवनों का भी ई-उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारिक दिन भर तैयारियां में जुटे रहे। वहीं, कैंप में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
तहव्वुर राणा (फाइल फोटो) - फोटो : social media

जल्द भारत आ सकता है 26/11 का आतंकी तहव्वुर राणा
अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा के प्रत्यक्षीकरण रिट को खारिज कर दिया है। अमेरिकी अदालत के फैसले के कारण राणा के प्रत्यर्पण को हरी झंडी मिल मिल सकती है। बता दें, राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी है। भारत में 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में उसकी संपलिप्तता पाई गई है। भारत ने अमेरिका ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
समरहिल और इंदौरा में बचाव अभियान। - फोटो : अमर उजाला

बारिश से हिमाचल-उत्तराखंड में इस सप्ताह 84 मौतें और 30 लोग लापता
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Rahul Gandhi at Leh - फोटो : कांग्रेस

राहुल गांधी अब 25 अगस्त तक रहेंगे लेह-लद्दाख में
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लेह-लद्दाख दौरा अब दो दिन से बढ़कर 25 अगस्त तक हो गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

6 of 11
बिट्टू बजरंगी - फोटो : सोशल मीडिया

बिट्टू बजरंगी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बजरंगी को नीमका जेल भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नूंह जेल में बिट्टू की जान को खतरा हो सकता है। उसके खिलाफ नूंह सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। मंगलवार को उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो - फोटो : Social Media

भूटानी स्वास्थ्य मंत्री ने की पीएम मोदी की तारीफ
विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन का गुरुवार को गांधीनगर में उद्घाटन हुआ। भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो ने गुजरात में आयोजित जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और एलोपैथिक दवाओं के एकीकरण के लिए मैं भारत को बधाई देना चाहती हूं। भारत को आगे बढ़ने के लिए बधाई देना चाहती हूं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Nigeria election violence - फोटो : AFP

नाइजीरिया में संघर्ष के दौरान 36 सैनिकों की मौत
नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 36 नाइजीरियाई सैनिक मारे गए। नाइजीरियाई सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
महंगे पेट्रोल और डीजल से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। भोजन और ईंधन की लागत में वृद्धि को रोकने के लिए सरकार एक लाख करोड़ का आवंटन कर सकती है। विभिन्न मंत्रालयों के बजट से इस रकम को आवंटित करने की योजना पर विचार हो रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हफ्तों में इस पर निर्णय ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

पीयूष गोयल बोले- लैपटॉप निर्यात रोक से कीमतों में नहीं पड़ेगा फर्क
पत्रकार नलिन मेहता के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लैपटॉप के आयात को प्रतिबंधित करने का फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए लिया गया है। सरकार के फैसले के कारण कीमत या उनकी उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जीवन बीमा पॉलिसी की परिपक्वता राशि पर टैक्स
आपने एक अप्रैल, 2023 या उसके बाद जीवन बीमा पॉलिसी ली है तो परिपक्वता रकम पर टैक्स देना होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इसके टैक्स की गणना का सर्कुलर जारी किया है। जिन पॉलिसियों का सालाना प्रीमियम पांच लाख से ज्यादा है, वे दायरे में आएंगी। यूनिट लिंक्ड पॉलिसी इससे बाहर होंगी। सीबीडीटी के मुताबिक, अगर एक से ज्यादा पॉलिसी है और सभी का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उस पॉलिसी की भी परिपक्वता राशि पर टैक्स लगेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें