इस्राइल की तरफ से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए उठाए गए कठोर कदमों से गाजा के नागरिकों के साथ-साथ अस्पतालों के सामने भी ईंधन व अन्य आपूर्तियों का संकट पैदा हो गया है। वहीं, भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित संसद से निलंबित किए जा चुके आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला
- फोटो : पीटीआई
गाजा के अस्पतालों में बचा सिर्फ दो दिन का ईंधन
इस्राइल की तरफ से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए उठाए गए कठोर कदमों से गाजा के नागरिकों के साथ-साथ अस्पतालों के सामने भी ईंधन व अन्य आपूर्तियों का संकट पैदा हो गया है। घायलों व अन्य मरीजों से अटे पड़े गाजा के अस्पतालों ने रविवार को चेताया है कि अगर ईंधन व अन्य आपूर्तियां खत्म हो गईं, तो हजारों लोग बेमौत मारे जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल।
- फोटो : ANI
श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाए गए पंडाल, गृहमंत्री शाह आज करेंगे उद्घाटन
भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके लिए संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पं. बंगाल के कलाकारों ने पंडालों में विश्वकप के थीम को भी उकेरा है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social Media
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और राघव चड्ढा के मामले पर सुनवाई आज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित संसद से निलंबित किए जा चुके आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी। राज्यसभा से अनिश्चितकाल के लिए निलंबन के खिलाफ दायर राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वहीं, पवन खेड़ा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
बबलू श्रीवास्तव को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अपहरण कांड में आज माफिया बबलू श्रीवास्तव की अदालत में पेशी
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया बबलू श्रीवास्तव की आज प्रयागराज अदालत में पेशी है। उसे कल बरेली पुलिस की कस्टडी में प्रयागराज भेजा गया था। आज प्रयागराज कोर्ट में उसकी पेशी कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चुनावी सभा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाह आज 12 बजे के आसपास रायपुर पहुंचेंगे और फिर राजनांदगांव के लिए रवाना हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाज शाह का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
नेतन्याहू ने की परिजनों से मुलाकात।
- फोटो : Twitter
युद्ध में लापता और बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिले नेतन्याहू
हमास और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है। इस दौरान इस्राइल के कुल 1300 लोगों की मौत हो गई तो वहीं सैकड़ों लोग लापता हो गए। कई लोगों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री ने लापता और बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से बात कर पीएम ने उन्हें सांत्वना दी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास
अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत रविवार (15 अक्तूबर) को हासिल की। इस फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप में उसने पहली बार किसी किसी टेस्ट खेलने वाली टीम को हराया। विश्व कप में उसकी यह दूसरी जीत है और यह लगातार 14 मैचों में हारने के बाद मिली है। इससे पहले 2015 में उसे इकलौती जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली थी। स्कॉटलैंड के पास टेस्ट खेलने का दर्ज नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी।
- फोटो : Social Media
गाजा में शवों को दफनाने के लिए नहीं बची जगह
इस्राइल-हमास के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। इस दौरान गाजा पट्टी में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मामला इस हद तक पहुंच गया है कि वहां अब शव दफनाने के लिए जगह तक नहीं बची है। गाजा में फलस्तीनी लोगों के शवों को अब आइसक्रीम के वैनों में भरना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्निवीर की मृत्यु के बाद गतलफहमियों को दूर करने के लिए सेना ने जारी किया स्पष्टीकरण
जम्मू-कश्मीर में अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत पर उठे सवालों और गलतफहमी को दूर करने के लिए सेना ने शुरुआती जांच के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है। सेना ने कहा कि यह परिवार और भारतीय सेना के लिए एक गंभीर क्षति है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर
अफगानिस्तान में नहीं थम रहा विस्फोटों का सिलसिला
अफगानिस्तान का तखर प्रांत रविवार शाम को एक विस्फोट से दहल गया। तालिबान के कब्जे के बाद से देश में विस्फोटों में वृद्धि और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के साथ, तखर के तालेकन शहर में हुए विस्फोट का विवरण अस्पष्ट है। हालांकि, जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर