फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार आज, चंद्रयान-3 रॉकेट का बेकाबू हिस्सा धरती के वातावरण में आया

Thu, 16 Nov 2023 08:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में ले जाने वाले लॉन्च व्हीकल एलवीएम3एम4 के ऊपरी क्रायोजनिक हिस्से ने बुधवार को धरती के वातावरण में अनियंत्रित वापसी की है। इसके अलावा सहारा श्री सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार शाम सहारा शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर लाया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद लोगों को दर्शन कराए गए। वहीं इस्राइल-हमास युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गाजा में मानवीय मदद के लिए युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
चंद्रयान-3 - फोटो : ISRO
रॉकेट का अनियंत्रित हिस्सा धरती के वातावरण में लौटा

चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में ले जाने वाले लॉन्च व्हीकल एलवीएम3एम4 के ऊपरी क्रायोजनिक हिस्से ने बुधवार को धरती के वातावरण में अनियंत्रित वापसी की है। इसका संभावित प्रभावी बिंदु उत्तरी प्रशांत महासागर आंका गया है। यह भारत के ऊपर से नहीं गुजरने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बयान के अनुसार, रॉकेट के इस हिस्से ने दोपहर करीब 2:42 बजे धरती के वातावरण में प्रवेश किया। रॉकेट की यह वापसी चंद्रयान के लॉन्च के 124 दिनों के बाद हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti
आज गोमती नगर के भैंसाकुंड में होगी अंत्येष्टि

सहारा श्री सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार शाम सहारा शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर लाया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद लोगों को दर्शन कराए गए। आम लोगों से लेकर वीआईपी तक दर्शन के लिए पहुंचे और देर रात तक सहारा शहर में तांता लगा रहा। गुरुवार को भैंसाकुंड में सहाराश्री की अंत्येष्टि होगी। मुम्बई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत राय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर सहारा परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 10
UNSC - फोटो : सोशल मीडिया
गाजा में मानवीय आधार पर युद्ध रोकने की मांग वाला प्रस्ताव पास

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गाजा में मानवीय मदद के लिए युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को विशेष सत्र के दौरान लाए गए प्रस्ताव का 12 देशों ने समर्थन किया, जबकि अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। नए प्रस्ताव में गाजा पट्टी में मानवीय मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के पालन की मांग की गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 10
Xi Jinping, Joe Biden - फोटो : Social Media
सैन फ्रांसिस्को में चीनी राष्ट्रपति से मिले बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग की करीब एक साल बाद बुधवार को पहली बार आमने-सामने की मुलाकात हुई है। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के फिलोली एस्टेट में हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जबकि, अमेरिका और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विश्व में आर्थिक मंदी छाई हुई है, पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध छिड़े हैं और ताइवान को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 10
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI
जयशंकर बोले- आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करे कनाडा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को लेकर कहा कि भारत किसी जांच से इनकार नहीं कर रहा है, लेकिन उन्होंने कनाडा से उस देश में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता के बारे में अपने आरोपों के समर्थन में सबूत देने को कहा है। जयशंकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यदि आपके पास ऐसा आरोप लगाने का कोई कारण है तो कृपया सबूत साझा करें क्योंकि हम जांच से इनकार नहीं कर रहे हैं।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
विश्व कप फाइनल में भारत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत 12 साल बाद फाइनल में

भारत ने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
हमले की निशानी - फोटो : अमर उजाला
सुरनकोट में माहौल बिगाड़ने की साजिश

जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर शरारती तत्वों ने कृष्ण एंव शिव मंदिर को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की। हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढि़यां और छत को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई। नजदीक में रहने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सेना व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 10
शेहला रशीद (फाइल फोटो) - फोटो : social media
भाजपा की कट्टर आलोचक रही शेहला के बदले सुर

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और कभी भाजपा और केंद्र सरकार की कट्टर आलोचक रही शेहला रशीद ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है। रशीद ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का माहौल है। यह फैसला सही था। उन्होंने कश्मीर में हुए बदलाव का श्रेय पीएम मोदी और शाह को दिया है। रशीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि आज जब कश्मीर को देखती हूं, तो खुशी होती है। कश्मीर में हिंसा रोकने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
ग्रीन हाउस गैस - फोटो : PTI
 वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड

हमारे वातावरण में गर्मी रोक कर पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ा रही ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। यूएन के विश्व मौसम-विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने नई रिपोर्ट में यह दावा किया। इसके अनुसार वृद्धि में कोई रुकावट आती नहीं दिख रही है। जलवायु परिवर्तन पर दुबई में 30 नवंबर से होने जा रही यूएन से जुड़े पक्षकारों की 28वीं कॉन्फ्रेंस (कॉप-28) से पहले संगठन के ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन ने संकेत दिया कि कार्बन डाई ऑक्साइड की वृद्धि दर में पिछले साल और दशक के औसत से कुछ कमी आई, लेकिन ऐसा कार्बन चक्र की वजह से हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें