गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शामिल होंगे। वहीं उत्तर भारत में आज भी दिनभर भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है। वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा के दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाई। उत्तराखंड के जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। नवंबर से जारी आग की एक हजार से अधिक घटनाओं में करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर वन भूमि पर लदी हरियाली जलकर नष्ट हो चुकी है। आग के कारण अब तक 10 लोंगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
2 of 13
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद
J&K: आतंकी हमलों के बाद राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे शाह; डोभाल-मनोज सिन्हा भी होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का आज जायजा लेंगे। शाह के आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश देने की उम्मीद है।गृहमंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी की भी समीक्षा करेंगे। पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
दिल्ली-एनसीआर में लू से परेशान दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
Weather: उत्तर भारत में अभी और चार दिन तक भीषण गर्मी, 13 राज्यों में अलर्ट; पारा 45-47 के बीच रहने की संभावना
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से को अभी कम से कम तीन से चार दिन और तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी देश के उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में रहा और तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
मां गंगा
- फोटो : istock
Ganga Dussehra: श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी, मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी हलचल
वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा के दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाई। मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भी़ड़ जुटी है। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे हैं। अभी सिलसिला जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल की आग बेकाबू, धधक रहे हैं अल्मोड़ा और रानीखेत के वन; अब तक हो चुकी 10 की मौत
उत्तराखंड के जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। नवंबर से जारी आग की एक हजार से अधिक घटनाओं में करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर वन भूमि पर लदी हरियाली जलकर नष्ट हो चुकी है। बिनसर समेत अलग-अलग घटनाओं में अब तक 10 लों गों की जान चली गई और नौ लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन आग पर काबू पाने के लिए समय-समय पर वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ले रहा है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
जी-7 शिखर सम्मेलन।
- फोटो : अमर उजाला
G7: भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे पर जी-7 प्रतिबद्ध; कानूनी शासन के आधार पर बनाएंगे खुला हिंद-प्रशांत
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि जी-7 नेताओं ने वैश्विक न्यूनतम कर आधार के जरिये एक निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय कराधान प्रणाली के लिए मजबूती के साथ समर्थन दिया है। वैश्विक न्यूनतम कर पर एक बहुपक्षीय सम्मेलन तकनीकी स्तर पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। अब यह देशों पर निर्भर है कि वे अपनी राजनीतिक इच्छा व्यक्त करें। इटली इसके समर्थन में है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अपनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
file pic
- फोटो : अमर उजाला
Jammu: सिंधु जल संधि का निरीक्षण करेगा भारत-पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल, घाटी का दौरा कल से
सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत सिंधु और इसकी पांच सहायक नदियों के निरीक्षण के लिए 17 से 28 जून तक भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विशेषज्ञ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचेंगे। सरकार ने इस दौरे के लिए 50 अधिकारी नियुक्त किए हैं और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारियों को विद्युत विकास निगम के प्रबंध निदेशक के कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
कानपुर ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
Ayodhya: अयोध्या में ढांचा विध्वंस के 31 वर्ष बाद हटाए गए कई यातायात प्रतिबंध, पर जांच और चौकसी पहले जैसी
अयोध्या में ढांचा विध्वंस के करीब 31 वर्ष बाद यातायात प्रतिबंध की बेड़ियों को काफी हद तक हटा दिया गया है। टेढ़ी बाजार चौराहे से बैरियर हटा दिया गया है। यहां से राम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल तक चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलने लगा है। रामघाट चौराहे पर भी अब वाहनों को नहीं रोका जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
यूके के पीएम ऋषि सुनक
- फोटो : एएनआई
UK: ओपिनियन पोल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी की बुरी तरह हार, ‘कंजर्वेटिव’ को सिर्फ 21 % वोट
ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव से पहले एक और सर्वे में ब्रिटेन के वर्तमान पीएम ऋषि सुनक की करारी हार की भविष्यवाणी की है। ताजा तीन सर्वे में कहा गया है कि चार जुलाई को होने वाले आम चुनावों में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी का इस बार सफाया हो जाएगा। साथ ही सुनक की पार्टी के लिए गंभीर तस्वीर पेश की है। ताजा सर्वे में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 46% समर्थन मिला है, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के लिए समर्थन 4 अंक गिरकर 21% हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi-Leh Route: दिल्ली-लेह बस से छिना सबसे लंबे रूट का दर्जा, अब अवाहदेवी-अयोध्या सबसे लंबा रूट
एचआरटीसी का दिल्ली-लेह रूट अब देश का सबसे लंबा बस रूट नहीं रहा। एचआरटीसी केलांग डिपो से अब यह दर्जा छिन गया है। हमीरपुर डिपो की अवाहदेवी-अयोध्या रूट पर चलने वाली बस सेवा अब सबसे लंबे रूट में शुमार हो गई है। हालांकि, 15,000 से 17,000 फुट की ऊंचाई पर चलने के कारण दिल्ली-लेह बस को सबसे ऊंचे रूट का दर्जा बरकरार रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
कल कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
Water Crisis: पेयजल संकट पर दिल्ली में आई 'सियासी बाढ़', आज भाजपा का प्रदर्शन, कल कांग्रेस ने फोड़े थे मटके
पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा का प्रदर्शन आज है। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
PM 18 को वाराणसी में किसानों के लिए जारी करेंगे 20,000 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता संभालने के बाद पहली बार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देशभर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे।
पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 30,000 से अधिक सदस्यों को प्रमाणपत्र भी सौंपेगें, जिन्हें कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे पैरा-विस्तार कार्यकर्ता के रूप में काम कर सकें और साथी किसानों को खेती में मदद कर सकें।
शिखर बैंक घोटाले में अन्ना का यूटर्न, कहा नहीं जा रहा अदलात
महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (शिखर बैंक) घोटाले में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को मिली क्लीनचिट को चुनौती देने की बात सामने आने के बाद अब नया मोड़ आ गया है। समाजसेवी अन्ना हजारे ने शनिवार को यूटर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि शिखर बैंक घोटाले में मैंने ये कभी नहीं कहा कि मैं कोर्ट जाऊंगा। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग स्वार्थवश मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। अन्ना ने कहा कि शिखर बैंक घोटाला मामले में अपना नाम सुनकर हैरान हूं। जिन्होंने हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है उन्हें इस बारे में मुझसे बात करना चाहिए था।