फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले BJP का रोड शो, पीएम मोदी होंगे शामिल, थिंक-20 बैठक आज से शुरू

Mon, 16 Jan 2023 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोमवार से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2024 और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे। वहीं भोपाल में आज (सोमवार) से जी-20 के तहत दो दिवसीय 'थिंक-20' बैठक शुरू होगी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम शिवराज सिंह चौहान जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ करेंगे। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 43 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से
सोमवार से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2024 और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय 'थिंक-20' बैठक भोपाल में आज से शुरू
भोपाल में आज (सोमवार) से जी-20 के तहत दो दिवसीय 'थिंक-20' बैठक शुरू होगी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम शिवराज सिंह चौहान जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
तुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
43 विद्यार्थियों को मिलेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 43 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : PTI
4.7 डिग्री में ठिठुरी दिल्ली, और गिरेगा पारा
उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवा से रविवार को दिल्ली 4.7 डिग्री के साथ ठिठुर गई। तीन दिन बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को इसमें और गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
माध्यमिक विद्यालय - फोटो : amar ujala
आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, माध्यमिक विद्यालयों में समय की बंदिश भी समाप्त
उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के कारण 1 जनवरी से बंद बेसिक शिक्षा परिषद के आठवीं तक के स्कूल सोमवार से फिर खुलेंगे। मौसम को लेकर स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी का आदेश लागू होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय निर्वाचन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग आज पार्टियों को दिखाएगा रिमोट वोटिंग सिस्टम
निर्वाचन आयोग सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रवासी मतदाताओं के लिए ‘रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (आरवीएम) का प्रोटोटाइप दिखाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से
दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आगाज सोमवार से शुरू होगा। 16 से 18 जनवरी तक चलने वाले सत्र में हंगामे की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
जोशीमठ में भू धंसाव देखती टीम - फोटो : अमर उजाला
होटलों को ढहाने का काम जारी, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट जोशीमठ भू-धंसाव से जुड़ी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए याचिका दी है। सुप्रीम कोर्ट की कार्यसूची के अनुसार चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा व जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ मामला सुनेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाकिस्तान में पिछले साल आतंकी हमलों में 419 लोगों की मौत
पाकिस्तान में 2022 में हुए आतंकवादी हमलों में 419 लोग मारे गए। इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज (पीआईपीएस) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
बर्फीली हवाओं से कांपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश - फोटो : social media
बर्फीली हवाओं से कांपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3.8 डिग्री के साथ आगरा सबसे ठंडा
मामूली राहत के बाद एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ गया है। कुछ इलाकों में तो रविवार को पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें