आज यानी 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की इंदौर में दो सभा और एक रोड शो के बाद भाजपा ने जवाबी कार्रवाई के लिए पीएम मोदी का रोड शो तय किया है। पीएम मोदी 14 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां 55 मिनट का रोड शो करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Govardhan Puja
- फोटो : iStock
गोवर्धन पूजा आज, जानिए महत्व
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन,वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में इस दिन जोर-शोर से अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। पढें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में मोदी का रोड शो इन सीटों पर बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल!
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की इंदौर में दो सभा और एक रोड शो के बाद भाजपा ने जवाबी कार्रवाई के लिए पीएम मोदी का रोड शो तय किया है। पीएम मोदी 14 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां 55 मिनट का रोड शो करेंगे। इसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मंदिर से होगी। जबकि इसका समापन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर होगा। पहले पीएम मोदी पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाले थे। लेकिन अब नए रूट के हिसाब से केवल तीन ही विधानसभा सीटें कवर हो सकेंगी। पीएम का यह रोड शो अब मात्र 55 मिनट का होगा। इसमें 10 मिनट ज्यादा रखे गए हैं। पढें पूरी खबर
4 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आज झारखंड का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगे। वह मंगलवार को रांची आएंगे और 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे। वे बुधवार को उलिहातु में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
Israel Defence Minister Yoav Gallant
- फोटो : Social Media
हमास ने गाजा पर खोया नियंत्रण
इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 11 हजार से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान, इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी भाग रहे हैं। फलस्तीनी नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं। नागरिकों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : PTI
ब्रिटेन के गृहसचिव क्लेवरली से मिले जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच जारी रणनीतिक साझेदारी के अटूट समर्थन की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ब्रिटेन के गृह सचिव से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। हमने उग्रवाद, आर्थिक अपराध, तस्करी और सुरक्षा में सेंधमारी जैसी कई वैश्विक चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : social media
पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी सीएम पुष्कर सिंह धामी से टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से सिल्क्यारा के पास निर्माणाधीन टनल में हुई दुर्घटना में फंसे श्रमिकों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति मैदान में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है। शाम को 3.30 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश इसका उद्घाटन करेंगे। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। 19-27 नवंबर को मेले में आम लोगों को एंट्री मिलेगी। ट्रेड फेयर के लिए प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल सज गए हैं। भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-2 में उद्घाटन समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरौला की मौजूदगी में दोनों केंद्रीय मंत्री मेले का आगाज करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खुले में आग जलाने के खिलाफ अभियान आज से
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मंगलवार से 14 दिसंबर तक दिल्ली में खुले में आग जलाने के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत 611 टीम तैनात की गई है। सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के डीसी को हॉट स्पॉट पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एंटी डस्ट अभियान को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : amar ujala
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 10 करोड़ परिवारों को आमंत्रित करेगी विहिप
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि संगठन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को आमंत्रित करेगी। संगठन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पवित्र किया गया अक्षत कलश पहले ही देशभर में भेजा जा चुका है। आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक देश के शहरों और गांवों में हिंदू परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
चार पहिया वाहनों में लगेगी समान साइबर सुरक्षा प्रणाली
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने साइबर खतरों से बचाने के लिए चार पहिया वाहनों, यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कुछ श्रेणियों के लिए समान साइबर सुरक्षा और प्रबंधन प्रणाली (सीएसएमएस) का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय ने ‘साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के संबंध में वाहनों की स्वीकृति’ शीर्षक वाले मसौदे में यह प्रस्ताव दिया है। मसौदे में कहा गया है कि साइबर सुरक्षा के संबंध में वाहन के प्रकार के अनुमोदन के लिए आवेदन वाहन निर्माता या उनके विधिवत मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि की ओर से पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर