फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति; केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई

Wed, 14 Aug 2024 05:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जहां देश के नाम संदेश देंगी। वहीं, राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का उद्घाटन भी करेंगी। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी। उधर, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम से पू्र्वोत्तर तक सात दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, डॉक्टरों के हड़ताल के चलते दिल्ली के एम्स में 90 फीसदी सर्जरी नहीं हुई। इधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जेल बाहर आने के बाद अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बात की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश को संबोधित करेंगी। संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
राज्य के पास खनिजों पर कर लगाने की शक्ति का फैसला कबसे प्रभावी होगा? 'सुप्रीम' निर्णय आज
सर्वोच्च न्यायालय बुधवार को तय करेगा कि 25 जुलाई को दिया गया फैसला पिछली तारीख से प्रभावी होगा या नई तारीख से। इस फैसले में कहा गया था कि राज्यों के पास खनिजों पर कर (टैक्स) लगाने का अधिकार है। जबकि 1989 के फैसले में यह अधिकार केंद्र सरकार को दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौसम: पहाड़ों पर भूस्खलन, मैदान में बाढ़; उत्तर-पश्चिम से पूर्वोत्तर तक सात दिन बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर जारी है। रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई और कई इलाके जलमग्न हो गए। पहाड़ी राज्यों में भी भारी वर्षा हो रही है और कश्मीर में बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्ग से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 213 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद है और उत्तराखंड में भी पहाड़ टूटकर सड़कों पर गिरे हैं और यातायात बाधित हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
अमृत उद्यान - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति भवन में आज अमृत उद्यान का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को अमृत उद्यान का उद्घाटन करेंगी। उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा। इस बार अमृत उद्यान में पत्थर का अबेकस, ध्वनि पाइप और संगीत दीवार प्रमुख आकर्षण होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हड़ताल के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में फेक्ल्टी से इलाज के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : भूपिंदर सिंह/अमर उजाला
दिल्ली: डॉक्टरों की हड़ताल जारी, एम्स में नहीं हुईं 90 फीसदी सर्जरी 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी दिल्ली के सभी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इससे अकेले एम्स में करीब 90 फीसदी सर्जरी प्रभावित हुई। वहीं, डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग सहित दूसरे अस्पतालों में भी सर्जरी पर असर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  उत्पाद शुल्क नीति घोटाला में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने अर्जी दी है। आम आदमी पार्टी संयोजक की दोनों याचिकाओं पर जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की पीठ सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
लाल किले की सुरक्षा सख्त - फोटो : एएनआई
छावनी में तब्दील लाल किला: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 800 CCTV कैमरे सक्रिय
दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस पर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। आजादी के जश्न के दौरान लाल किले के नजदीक अगर ड्रोन या इसके जैसी कोई दूसरी संदिग्ध वस्तु आसमान में दिखती है और पुलिस उसे गिरा नहीं पा रही है तो वहां मौजूद वीवीआईपी को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की होगी। इसके लिए पुलिस पहले से जगह की पहचान किए रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
सिसोदिया बोले- राहुल गांधी को जेल भेज सकती है भाजपा, मिल चुका है नोटिस
530 दिन जेल में रहने के बाद भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जोश में कोई कमी नहीं आई है। जेल से छूटने के बाद वह पार्टी की गतिविधियों में तेजी से शामिल हो गए हैं और इस बार के चुनाव में पार्टी को एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दिलाना उनका लक्ष्य है। जेल से बाहर आने के बाद अब उनका लक्ष्य क्या होगा, पार्टी की चुनावी गतिविधियों को वह कैसे आगे बढ़ाने जा रहे हैं, इस पर हमारे संवाददाता अमित शर्मा ने मनीष सिसोदिया से विस्तृत बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बांग्लादेश के सेना प्रमुख वाकर उज जमान - फोटो : एएनआई (फाइल)
बांग्लादेश के सेना प्रमुख बोले- शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रभावशाली लोगों को दी शरण
बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर उज जमान ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्होंने पिछली अवामी लीग सरकार के कुछ प्रभावशाली लोगों को शरण दी। ताकि उन पर किसी तरह के हमले को रोका जा सके। 'डेली स्टार' अखबार की खबर के मुताबिक जनरल जमान ने राजशाही छावनी में सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने उन लोगों की उनकी पार्टी से जुड़ाव, विचारधारा और धर्म की परवाह किए बिना शरण दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
वेदांत पटेल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
'अमेरिका का हाथ होने का आरोप बिल्कुल गलत', शेख हसीना के इस्तीफे को लेकर बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालय
अमेरिका ने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर ताजा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है कि (अवामी लीग की नेता) शेख हसीना के इस्तीफे में अमेरिका का कोई हाथ था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में हमें बहुत सी झूठी जानकारी देखने को मिली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें