फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, भारत-चीन के बीच होगी कोर कमांडर स्तर की एक और वार्ता

Mon, 14 Aug 2023 06:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। वहीं भारत चीन के बीच सीमा विवाद पहले की भांति ही जारी है। आज दोनों देश 19वें राउंड की कोर कमांडर स्तर की वार्ता करेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार और मंगलवार को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आज होगी भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की एक और वार्ता
भारत चीन के बीच सीमा विवाद पहले की भांति ही जारी है। हालांकि दोनों देश तनाव को कम करने के लिए लगातार वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को भारत और चीन 19वें राउंड की कोर कमांडर स्तर की वार्ता करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में पांच दिन बरसेंगे मेघा
हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार और मंगलवार को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव - फोटो : SOCIAL MEDIA
नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव आज चीन यात्रा पर होंगे रवाना
नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा सात दिन की होगी। रामसहाय प्रसाद यादव सातवें चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी और 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी - फोटो : amar ujala
अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली, 10 हजार से अधिक जवान तैनात
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश की राजधानी दिल्ली तैयार है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली किले में तब्दील हो गई है। 1000 फेस रिकग्निशन कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और 10,000 से अधिक पुलिस लाल किले और आसपास तैनात रहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर आज भाजपा निकालेगी मौन मार्च
विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर भाजपा मौन मार्च निकालेगी। जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की याद में मार्च निकलेगी। इससे पूर्व एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विभाजन की त्रासदी से लोगों को अवगत कराएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर। - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण हिमाचल में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे। इस संबंध में रविवार देरशाम शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से आदेश जारी किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
वेस्टइंडीज ने भारत को टी20 सीरीज में हरा दिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात साल बाद टी20 सीरीज गंवाई
वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
ईरान के प्रमुख शिया धार्मिक स्थल पर हमला, गोलीबारी में एक की मौत
ईरान में एक प्रमुख शिया धार्मिक स्थल पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हमला फारस सूबे की राजधानी शिराज स्थित शाह चिराग में हुआ। हालांकि इसके पीछे क्या मंशा है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनाती। - फोटो : अमर उजाला/निर्मलकांत
गलवां में झड़प के बाद वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख पहुंचाए 68000 जवान
वायुसेना ने गलवां घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तत्काल तैनाती के लिए 68,000 से अधिक सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में पहुंचाया। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सैनिकों के अलावा 90 से अधिक टैंक, पैदल सेना के करीब 330 बीएमपी लड़ाकू वाहन, रडार प्रणाली, तोपें और कई अन्य साजोसामान को भी ‘एयरलिफ्ट’ कर इस दुर्गम इलाके में पहुंचाया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें