फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से वतन लौटे 212 भारतीय, गाजा में जमीनी हमले के लिए तैयार इस्राइली सेना

Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे हैं। वहीं, इस्राइल में नई एकता सरकार के गठन के बाद जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है, वहीं इस्राइली सेना ने गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा, यूपी के चर्चित कारतूस कांड में कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के दो हवलदारों समेत 24 आरोपियों को दोषी करार दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
ऑपरेशन अजय। - फोटो : Twitter

इस्राइल से 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान पहुंचा दिल्ली
इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे हैं। लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हम अब अपने देश में हैं, बहुत खुशी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइली सेना ने की जमीनी हमले की तैयारी
इस्राइल में नई एकता सरकार के गठन के बाद जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है, वहीं इस्राइली सेना ने गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस बारे में फैसला लिया जाना शेष है, लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि बल ‘जमीनी अभियान की तैयारी कर रहे हैं’। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Court Room - फोटो : Social Media

नक्सलियों को कारतूस बेचने में सीआरपीएफ के दो हवलदार समेत 24 दोषी
यूपी के चर्चित कारतूस कांड में कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के दो हवलदारों समेत 24 आरोपियों को दोषी करार दिया। साथ ही, सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट उन्हें शुक्रवार को सजा सुनाएगा। दोषियों में चार नागरिक और 20 पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के कर्मचारी हैं। मुख्य आरोपी यशोदानंदन की ट्रायल के दौरान ही मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
US Secretary Antony Blinken - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस्राइल की स्थिति का किया वर्णन
इस्राइल-हमास के बीच लगातार कई दिनों से युद्ध जारी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि इस युद्ध में वह इस्राइल के साथ खड़ा है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल पहुंचे। इस्राइल दौरे के दौरान उन्होंने हमास का आतंक देखा। बता दें, युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 2500 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं हजारों लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
बारिश - फोटो : अमर उजाला

यूपी समेत इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर हिमालयी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। इसके चलते 13 से 17 अक्तूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
water tap

गंगनहर में सफाई के कारण नोएडा में 20 दिन बाधित रहेगी गंगाजल की आपूर्ति
गंग नहर में वार्षिक सफाई की वजह से 24 अक्तूबर से 14 नवंबर तक शहर में गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंग नहर की सफाई गाद को निकाला जाएगा, ताकि शहरवासियों को साफ पानी उपलब्ध हो सके। दिवाली तक शहरवासियों को गंगाजल मिलने में दिक्कत आएगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

इस्राइली नागरिकों ने तेल अवीव में किया प्रदर्शन
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 2500 लोगों की मौत हो गई। हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को अगवा कर लिया। अगवा किए गए लोगों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस बीच इस्राइली लोगों ने तेलअवीव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइली सरकार से आग्रह किया है कि कैदियों को आतंकियों की चंगुल से रिहा कराया जाए।  पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 - फोटो : अमर उजाला।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दो चरणों में होगी
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर को होगी। प्रवेश पत्र का लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा। जिन सेंटरों में अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अयोध्या में कुछ ऐसी दिखेगी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का बदला डिजाइन
अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद की इमारत अब परंपरागत स्वरूप में पांच मीनारों के बीच गुम्बद के साथ तैयार होगी। मस्जिद का नाम पैगम्बर मोहम्मद साहब के नाम पर मोहम्मद बिन अब्दुल्ला सल रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची
आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी की ओर से 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश के सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें