चरमपंथी संगठन हिजबुल्लान ने शुक्रवार की दरम्यानी रात उत्तरी इस्राइल पर दर्जनों मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, इस्राइल के एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'आयरन डोम'ने इन मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज शाम नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पास शिवालिक पार्क में भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...