फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सऊदी क्राउन प्रिंस की पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता आज, जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Mon, 11 Sep 2023 07:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर है।
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर है। वहीं,  नोवाक जोकोविक ने यूएस ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूयॉर्क के मार्गरेट कोर्ट में खेले गए फाइनल में जोकोविक ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर 24वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता। साथ ही, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। पढ़ें देश-दुनिया भी खास खबरें...
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
सऊदी क्राउन प्रिंस की पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता आज
जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविक ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब
नोवाक जोकोविक ने यूएस ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूयॉर्क के मार्गरेट कोर्ट में खेले गए फाइनल में जोकोविक ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर 24वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 12
भारी बारिश - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी
जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच राष्ट्रीय राजधानी समेत 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का घर के बाथरूम में मिला शव, सिर पर चोट के निशान
सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान हैं। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
लश्कर के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये चार युवकों को आतंकी संगठन में शामिल करने वाले थे। जानकारी अनुसार, सुरक्षाबलों ने चक टप्पर में संयुक्त नाका लगाया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर होगी चर्चा
महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को यह जानकारी दी। कोल्हापुर शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय के कई लोग अमीर थे, लेकिन बहुत से लोग गरीब थे जिन्हें मदद की जरूरत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के ठाणे में लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक लिफ्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
अमर उजाला सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विवि के जनरल जोरावर सिंह सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज जम्मू में आयोजित किया जाएगा।  जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में जम्मू कश्मीर बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Social Media
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे बांग्लादेश
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत में हुए जी20 सम्मेलन में भाग लेने के बाद रविवार को बांग्लादेश पहुंचे। खास बात यह है कि 33 वर्षों में किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की बांग्लादेश की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा है। दो दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति मैक्रों को सर्वोच्च राजकीय सम्मान के तौर पर 21 तोपों की सलामी दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-4 में रविवार को पूरा नहीं हो सका भारत-पाकिस्तान मैच
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, उसी समय बारिश ने मैच में खलल डाल दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : self
आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, ऑनलाइन खरीदारी करने पर मिलेगी छूट
सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2023-24 की दूसरी खेप सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें