उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 38 जिलों में मतदान होगा। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...