प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
राज्यसभा में पीएम मोदी
- फोटो : sansad tv youtube
पीएम मोदी आज झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। झाबुआ से पीएम मोदी पूरे देश की आदिवासी बहुल लोकसभा सीटों को टारगेट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC
छठा विश्व कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे जबकि कुछ गुमनामी में चले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तय समय से पहले लग सकता है विराम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। गठबंधन का बिखरता कुनबा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यात्रा को तय समय से पहले ही समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर
कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आचार्य कृष्णम पार्टी नेतृत्व को खरी-खरी सुनाते रहे हैं। उन्होंने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करते हुए कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
- फोटो : ANI
PTI की राष्ट्रपति से मांग- सरकार बनाने के लिए हमें बुलाया जाए
पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मांग की है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें क्योंकि नेशनल असेंबली में उनके पास सबसे अधिक सीटें हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। इसलिए सभी दल जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने के प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ईडी के अधिकारियों ने पूछे कठिन सवाल
- फोटो : ANI
आज फिर कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ करेगी ईडी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय रविवार को भी साहू से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। बता दें, ईडी ने साहू से शनिवार को भी पूछताछ की थी। साहू कांग्रेस के वही नेता हैं, जिनके घर से दिसंबर में आयकर विभाग को भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई थी। विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान उन्हें 351.8 करोड़ रुपये मिले थे, जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
Haldwani Violence
- फोटो : अमर उजाला
इंटेलीजेंस के पास है पुलिस-प्रशासन की अनदेखी का पुलिंदा
नैनीताल पुलिस और प्रशासन की अनदेखी का पुलिंदा इंटेलीजेंस ने तैयार किया है। इंटेलीजेंस ने एक-दो बार नहीं, बल्कि पांच-पांच रिपोर्ट भेजकर स्थान विशेष पर कार्रवाई की संवेदनशीलता को डीएम और एसएसपी को बताया था। यही नहीं हो रहे घटनाक्रम को इंटेलीजेंस मुख्यालय की डेली समरी इनफारमेशन (डीएसआई) में शामिल किया जाता था। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
किसान संगठन। File Photo
- फोटो : अजय वर्मा
हरियाणा से पंजाब जाने वाले रास्ते सील, 12 जिलों में धारा 144
हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
इतिहासकार इरफान हबीब
- फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार इरफान हबीब उपनिषदों पर की बात
92 साल की उम्र में भी प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब की याददाश्त गजब की है। उनका अध्ययन व्यापक है। इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं और उनकी तिथियां उनकी जुबान पर हैं। सबसे बड़ी बात कि अपनी बात बड़ी बेबाकी से पूरे आत्मविश्वास के साथ रखते हैं। कोई लाग-लपेट नहीं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर इरफान हबीब नई शिक्षा व्यवस्था में मनुस्मृति और कौटिल्य के अर्थशास्त्र की पढ़ाई की हिमायत करने वालों को आड़े हाथ लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को जयशंकर ने किया संबोधित
कोविड महामारी के दौरान भारत को लेकर दुनिया भर में एक चिंता थी। लेकिन महामारी खत्म होते-होते भारत कोविड के टीके प्रदान करने वाला देश बन गया। यह कहना है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का। जयशंकर दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस दौरान उन्होंने पर्थ में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इसके अलावा, जयशंकर ने अपने एक ट्वीट में भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को मजबूत करने में भारतीय समुदाय का आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर