फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला आज

Wed, 10 Jan 2024 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन होगा। वहीं, महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन अहम साबित हो सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। इसके अलावा, मालदीव के लिए भारत से पर्यटन में तीन दिन में करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है। यह दावा पर्यटन से जुड़ी सेवाएं देने वालों ने किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital

प्रधानमंत्री मोदी वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन होगा। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय गेटवे टू द फ्यूचर है। सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : Amar Ujala

एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में आज आ सकता है फैसला
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन अहम साबित हो सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। बता दें, सर्वोच्च अदालत ने 10 जनवरी तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि आज फैसला आ जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा के अनुसार, नार्वेकर शाम चार बजे फैसला सुनाएंगे, जो राजनीति के लिए अहम सबित होगी। हालांकि, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दावा है कि सरकार स्थिर रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मालदीव - फोटो : Amar Ujala

भारत से पंगा लेना मोइज्जू को पड़ा भारी
मालदीव के लिए भारत से पर्यटन में तीन दिन में करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है। यह दावा पर्यटन से जुड़ी सेवाएं देने वालों ने किया है। सोमवार को विभिन्न संस्थानों ने इस बारे में जानकारियां साझा कीं। ब्लू स्टार एयर ट्रैवल सर्विसेज के निदेशक माधव ओजा ने भारत से मालदीव के लिए सीधी उड़ानों में 20 से 30 प्रतिशत कैंसिलेशन की जानकारी दी। देश भर से रोजाना 7 से 8 उड़ानें सीधे मालदीव जाती हैं, जिनमें अकेले मुंबई से 3 उड़ानें हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
sweeper - फोटो : सोशल मीडिया

ठेके वाले सफाईकर्मी आज हड़ताल पर
ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। ये झाडू नहीं उठाएंगे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। सफाई कर्मचारियों की मांग है, इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए। करीब 20 साल से इनसे ठेके पर काम लिया जा रहा और लगातार पक्का करने का आश्वासन भर दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Nasa artemis 1 moon mission - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका का पहला निजी मून लैंडर मिशन फेल
अमेरिका की चांद पर मानव को उतारने की कोशिशों को झटका लगा है। तकनीकी खामी के कारण चांद के लिए भेजा गया पहला वाणिज्यिक अमेरिकी मिशन फेल हो गया है। एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी कंपनी ने इस वाणिज्यिक चंद्र मिशन को भेजा था। लेकिन कंपनी को ईंधन रिसाव के कारण चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान को उतारने के अपने प्रयास से पीछे हटना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमला - फोटो : अमर उजाला

इस्राइली हमले में तीन हिजबुल्लाह कमांडरों की मौत
इस्राइल और हमास के बीच लेबनान सीमा पर भी तनाव बढ़ गया है। इस्राइली हमले में तीन हिजबुल्लाह कमांडरों की मौत हो गई। इसके अलावा, हिजबुल्ला के भी एक ड्रोन ने इस्राइली सेना के उत्तरी कमान पर हमला किया। बता दें, इस्राइल और हमास आंतकी सात अक्तूबर से लगातार लड़ रहे हैं, जिसमें अब तक करीब 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
असम पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter

गुवाहाटी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा असम के दौरे पर हैं। मंगलवार देर रात नड्डा गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया। सरमा के साथ असम भाजपा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा बुधवार को असम भाजपा की कार्यकारिणी और कोर समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ 16 से अनुष्ठान शुरू
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूजन की शुरुआत मूर्ति निर्माण स्थल कर्मकुटी से होगी। 16 जनवरी को शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं। इसलिए सात दिनी अनुष्ठान में भगवान के विग्रह के द्वादश अधिवास कराए जाएंगे। समारोह में 11 यजमान होंगे। उनके यम, नियम व संयम 15 तारीख से शुरू होंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
गृह मंत्रालय - फोटो : फाइल

सीआईएसएफ के 150 कमांडो करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले अयोध्या हवाई अड्डे के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 150 से कमांडो की तैनाती की मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय ने एक डिप्टी कमांडेंट रैंक अधिकारी की कमान के तहत इन कमांडो की सशस्त्र टुकड़ी को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
गाजियाबाद - फोटो : Amar Ujala

गाजियाबाद का बदलेगा नाम, निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंगलवार को गाजियाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। 100 पार्षदों में से बैठक में मौजूद 89 में 87 ने इसका समर्थन किया। पांच मिनट की चर्चा के बाद ही महापौर सुनीता दयाल ने जैसे ही कहा, नाम बदले जाने का प्रस्ताव मंजूर किया जाता है, वैसे ही सदन में भारत माता के जयकारे गूंजने लगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें