फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पर लग सकती है मुहर; गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी धराए

Sun, 10 Dec 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। वहीं, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज दोपहर
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रविवार को विधायक दल की बैठक है। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो विधायकों की बैठक लेंगे। बैठक में सीएम का नाम तय होने की उम्मीद है। बैठक दोपहर को है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
JP Nadda - फोटो : Social Media

तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज
राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। करीब 25 मिनट चली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा ने तीस-तीस विधायकों के समूह से अलग-अलग बात की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन हिरासत में
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। देर रात तीनों को दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कोदो, कुटकी और बाजरा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य रागी के बराबर करने, तलछट प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क जारी करने, क्षेत्रीय परिषदें खनन, कुछ वस्तुओं पर केंद्रीय वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे का निर्माण, भूमि अधिग्रहण और भूमि हस्तांतरण, जल बंटवारा, राज्य पुनर्गठन और सामान्य हित के अन्य मामलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा
बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिगा कार टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे, फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने घाटी के बड़े नेताओं की बढ़ाई चिंता
अनुच्छेद 370 को लेकर उच्चतम न्यायालय की तरफ से सोमवार को फैसला आने वाला है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। इसको लेकर आमजन की धड़कनें भी बढ़ी हैं। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर नजरबंद किए जाने की आशंका जताई है। उधर, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनके कार्यकर्ताओं की लिस्ट पुलिस थानों में लिए जाने पर अफसोस जताया है। पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि उन्हें उच्चतम न्यायालय की न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Congress Leader Jairam Ramesh - फोटो : PTI (File Photo)

कांग्रेस ने झारखंड में नकदी बरामदगी मामले से झाड़ा पल्ला
कांग्रेस ने झारखंड में अपने राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी शराब कंपनी के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के बाद उनसे किनारा कर लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सांसद धीरज साहू के कारोबार से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। नकदी के बारे में केवल साहू ही बता सकते हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे आयकर अधिकारी उनके ठिकानों से इतनी बड़ी संख्या में नकदी बरामद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : social media

विदेश मंत्री जयशंकर ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से की बात
इस्राइल और हमास के बीच पिछले दो महीने से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से बात की। दोनों नेताओं ने वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बता दे, सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से युद्ध लगातार जारी है।  पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बाबा विश्वनाथ में तैयारी - फोटो : संवाद

बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती का टिकट अब ऑनलाइन ही मिलेगा
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब बाबा की मंगला आरती का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अगले एक महीने तक बाबा की मंगला आरती के सभी टिकट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। मंगला आरती में टिकटों में गड़बडी की शिकायत पर मंदिर प्रशासन ने आन द स्पॉट और विंडो टिकट की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। विंडो टिकट अब विशेष परिस्थितियों में 24 घंटे पहले ही जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

टी20 मैच से शुरू होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा
भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। इसके बाद वनडे सीरीज होगी और टेस्ट सीरीज के साथ दौरे का अंत होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (10 दिसंबर) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की युवा टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यहां जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें