फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में मॉकड्रिल आज, अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 10 Apr 2023 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। वहीं चीन से तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। साथ ही अकोला जिले पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कोरोना संक्रमण की जांच कराती महिला। - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल
देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
आज से अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह
चीन से तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। वहां वह चीनी सीमा से सटे गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च करेंगे। योजना पर 4800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा - फोटो : ANI
टिन शेड पर गिरा नीम का पेड़, सात की दर्दनाक मौत
अकोला जिले पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में शेड धराशायी हो गया। देखते ही देखते मौके पर हाहाकार मच गया। अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/ Senator Penny Wong
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से युगांडा व मोजाम्बिक की यात्रा पर
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यह जानकारी दी। एमईए ने कहा  कि विदेश मंत्री की युगांडा व मोजाम्बिक यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : Social Media
भारत, अमेरिका का युद्धाभ्यास आज से
चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच अमेरिका और भारत के विशेष सैन्य बल अग्रिम क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों के संचालन को लेकर प्रशिक्षण केंद्रों में सोमवार से युद्धाभ्यास शुरू करेंगे। हालांकि, शेड्यूल में कुछ बदलाव होने की भी संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दिल दहलाने वाली वारदात, पड़ोसी ने बच्ची तो मारा
ग्रेटर नोएडा में दो दिन से लापता मासूम की हत्या कर उसका शव पीठ पर लादने वाले बैग में रखकर पड़ोसी युवक फरार हो गया। मामला सूरजपुर के देवला गांव का है। दुर्गंध आने पर परिवार के लोगों ने रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र के कमरे का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो मासूम का शव खूंटी से टंगे बैग में मिला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
हिमस्खलन - फोटो : संवाद
फ्रांसीसी आल्प्स पर्वत में हुआ हिमस्खलन, चार लोगों की मौत
फ्रांस के आल्प्स में मोंट ब्लांक के दक्षिण-पश्चिम में हिमस्खलन से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि यह प्रारंभिक मृतक संख्या है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिमस्खलन दिन के समय आया और इसमें फंसे ज्यादातर लोग पर्वतारोहण कर रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
अंडमान और निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके
निकोबार के कैंपबेल बे में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके रात लगभग 2.26 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का दोहरा हमला, देश में एक साथ फैल रहे दो उप स्वरूप
देश में कोरोना दोहरा हमला कर रहा है। वायरस के दो अलग-अलग उप स्वरूप एक्सबीबी.1.16 और एक्सबीबी.1.16.1 एक साथ प्रसारित हो रहे हैं, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ी है। हालांकि, बचाव के तरीकों में कोई अंतर नहीं है। इसलिए वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि पिछले अनुभव से सीख लेते हुए लोगों को सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो
आज विश्व हिंदू परिषद का छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें