फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक का दूसरा दिन, ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

Fri, 01 Sep 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक का आज दूसरा दिन है। 'इंडिया' के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए देशभर में कॉल सेंटर स्थापित करने के भाजपा के अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, ज्यूरिख डायमंड लीग में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Opposition Meeting in Mumbai - फोटो : PTI

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक का दूसरा दिन
मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक का आज दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में पहले दिन की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI

भाजपा का मतदाताओं से जुड़ने का अभियान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए देशभर में कॉल सेंटर स्थापित करने के भाजपा के अभियान का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में देश के कोने-कोने से आए चुनिंदा पार्टी सदस्यों की मौजूदगी में इस अभियान का उद्घाटन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक
ज्यूरिख डायमंड लीग में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नीरज बस कुछ सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक चूक गए। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। नीरज उनसे 15 सेंटीमीटर पीछे रह गए। वहीं, ज्यूरिख डायमंड लीग के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

आज से शुरू होगी आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती 
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य-एल 1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
डॉ. संजीव सान्याल - फोटो : अमर उजाला

सन्याल बोले, जी-20 की मेजबानी ने बदली भारत की छवि
भारत की आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर जी-20 के माध्यम से गौरवान्वित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। भारत ने जी-20 की मेजबानी में इन बैठकों का स्वरूप बदला है। पहले बंद कमरों  की बैठकें मानी जाती थीं, लेकिन पीएम के विजन ने इस सोच को बदला और इनमें पहली बार जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गई। ये बातें दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की कार्ययोजना तैयार करने में शामिल प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद् के सदस्य संजीव सान्याल ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के काफिले पर फिदायीन हमला
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सुरक्षा काफिले पर हुए फिदायीन हमले में नौ सैनिक मारे गए, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मेट्रो स्टेशनों पर देशविरोधी नारे लिखने के मामले में में दो खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार
दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर देशविरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने दो खालिस्तानी समर्थकों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रीतपाल सिंह उर्फ काका और राजविंदर सिंह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीधे संपर्क में थे। पन्नू ने इन नारों के एवज में उन्हें 7,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
जीडीपी ग्रोथ रेट। - फोटो : अमर उजाला

कृषि और वित्तीय क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन ने बढ़ाई जीडीपी की रफ्तार
देश की जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में पिछली चार तिमाहियों में सबसे तेज रही। इसकी वजह कृषि व वित्तीय क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन है। इसके साथ ही भारत ऊंची वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इससे भारतीय बाजार में वैश्विक निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा। साथ ही, निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भारतीय वायुसेना का विमान - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान-चीन सीमा पर वायुसेना करेगी युद्ध अभ्यास
भारतीय वायुसेना चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर मेगा अभ्यास का आयोजन करेगी। रक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो चार सितंबर से वायुसेना का अभ्यास शुरू होगा, जो 11 दिनों तक चलेगा। बता दें, वर्तमान में भारत-चीन सीमा पर खींचतान भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

जी20 सम्मेलन पर आतंकी साया
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान खालिस्तानी आतंकियों का खतरा बना हुआ है। दिल्ली व पंजाब में पांच खालिस्तानी आतंकी घूम रहे हैं। दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थित स्लोगन लिखने वाले खालिस्तान के सात समर्थक थे। इनमें से अभी दो पकड़े गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें