Earth Like Exoplanets: अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस बीच वह कई ग्रहों की खोज की है, जो धरती के जैसे हैं। माना जाता है कि खोजे गए यह ग्रह इंसान के रहने लायक हैं। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रह्मांड में कम से कम पांच हजार एलियन दुनिया है। एलियन दुनिया की खोज करना खगोलविदों का लंबे समय से सपना रहा है। बीते दिनों में एक्सोप्लैनेट खोजों से पता चला है कि धरती जैसे छोटी, चट्टानी दुनिया आकाशगंगा में बहुत है। आज हम आपको कुछ ग्रहों के बारे में बताएंगे, जो धरती के जैसे हैं।
Gliese 667Cc
पृथ्वी से 22 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह एक्सोप्लैनेट धरती से 4.5 गुना अधिक बड़ा है। यह एक्सोप्लैनेट अपने सूरज का 28 दिनों में एक चक्कर पूरा करता है। हमारे सूर्य की तुलना में Gliese 667Cc का सूरज ठंडा है। इसलिए वैज्ञानिक मानते हैं कि यह ग्रह 'हेबिटेबल जोन' में आता है।