फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमर उजाला की योगीराज से खास बात, दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 01 Mar 2024 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जैसे अयोध्या में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विराजे रामलला की प्रतिमा सदा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है, वैसे ही अरुण योगीराज का नाम उसके मूर्तिकार के रूप में हमेशा के लिए लिखा जा चुका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे बड़े चेहरे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सियासी रणभूमि में उतरने वाली भाजपा 2024 के आम चुनाव में अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल से कर सकती है। वहीं, बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग बेली रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में लगी है, जिसमें कई सारे रेस्तरां मौजूद हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अरुण योगीराज। - फोटो : AMAR UJALA

योगीराज से अमर उजाला की खास बातचीत 
जैसे अयोध्या में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विराजे रामलला की प्रतिमा सदा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है, वैसे ही अरुण योगीराज का नाम उसके मूर्तिकार के रूप में हमेशा के लिए लिखा जा चुका है। इन्हीं अरुण योगीराज से मिलना, उनसे बात करना, मूर्ति निर्माण की उनकी पूरी यात्रा से गुजरना एक बहुत ही दिलचस्प अनुभव रहा। इस बातचीत में उन्होंने कई ऐसी बातें बताईं हैं, जिन्हें इस वीडियो के जरिए आप पहली बार अमर उजाला पर देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

ममता के गढ़ में पीएम मोदी की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे बड़े चेहरे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सियासी रणभूमि में उतरने वाली भाजपा 2024 के आम चुनाव में अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल से कर सकती है। पार्टी की रणनीति के बारे में आई खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ढाका के रेस्तरां में लगी भीषण आग। - फोटो : ani

ढाका के एक रेस्तरां में लगी आग, 44 लोगों की गई जान
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग बेली रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में लगी है, जिसमें कई सारे रेस्तरां मौजूद हैं। अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने सातवीं मंजिल से 70 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें 42 लोग बेहोश थे। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

5 of 11
फोटो 32 - कथूरा खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं। संवाद

आज से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
पहली मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ होगी, जो 15 जून तक चलेगी। सरकार ने 2275 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने चाहिए। गेहूं की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को मौसम फिर बदल गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं जिससे कभी भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने एक से दो मार्च तक प्रदेश के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य आंतरिक मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ANI

भाजपा ने 300 सीटों पर तैयार किया उम्मीदवारों का पैनल
आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के साथ 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की करीब छह घंटे तक चली बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया। इस बैठक में पंजाब, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत तय होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कार्रवाई के दौरान इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

मदद की बाट जोहते 104 लोग IDF के शिकार बने
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के बीच हिंसक टकराव का दौर जारी है। पिछले साल सात अक्तूबर से शुरू हुई लड़ाई में अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटनाक्रम में 104 लोगों की मौत की बात सामने आई है। इस्राइली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक 104 लोगों पर कार्रवाई उस समय हुई ये लोग मानवीय सहायता की बाट जोह रहे थे। बता दें कि गाजा पट्टी भौगोलिक रुप से दुनिया की सबसे सघन आबादी वाला भू-भाग है। अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख लोग यहां रहते थे। सात अक्तूबर को युद्ध की शुरुआत के बाद से बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन भी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
फाइल फोटो

रैट माइनर ने ठुकरा दी नरेला में ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने पेशकश
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को खजूरी खास में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर कई अवैध निर्माण ढहा दिए। इस कार्रवाई में उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजूदरों की जान बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन का भी घर ढहाया गया। बृहस्पतिवार को वकील हसन घर के निर्माण की मांग को लेकर परिवार के साथ अनशन पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
व्यापारी की गोली मारकर हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

संगरूर जा रहे गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी की गोली मारकर हत्या
लाखनमाजरा के पास होटल पर खाना खाने के लिए रुके गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी 35 वर्षीय सचिन की वीरवार रात साढ़े 11 बजे कार सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। गोली लगने से व्यापारी की मां भी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। लाखनमाजरा पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला

आप पार्षद पर किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का केस
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर से आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर किशोरी ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पार्षद व उनके सहयोगियों पर छेड़छाड़, अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। घटना के विरोध में नागरिकों ने पार्षद के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें