फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी को आज मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार

Tue, 01 Aug 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार भी मंच साझा करेंगे। इसके अलावा, केंद्र सरकार लोकसभा में आज दिल्ली सेवा विधेयक पेश करेगी। संशोधित कार्य सूची के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

महाराष्ट्र के ठाणे में 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गार्डर मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

पीएम मोदी को आज मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार भी मंच साझा करेंगे। इसको लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं में नाराजगी है। तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट हर वर्ष एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि के मौके पर यह पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए उल्लेखनीय और असाधारण काम किया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक
केंद्र सरकार लोकसभा में आज दिल्ली सेवा विधेयक पेश करेगी। संशोधित कार्य सूची के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय विधेयक पेश किए जाने के कारणों पर सदन में बयान देंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए भूमि खरीद को आसान बनाने, फार्मास्युटिकल नीति व सौर ऊर्जा नीति में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भी सहूलियतों का एलान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Nuh Violence: - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा भर में अलर्ट
नूंह में हुए दंगे के बाद डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी प्रमुख एडीजीपी आलोक मित्तल मेवात पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी एसपी को सतर्क रहने, संवेदनशील गांवों, कस्बों व शहरों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा का आदेश दिया है। खुफिया विभाग की विंगों को भी अपने-अपने क्षेत्र में तमाम गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
संसद का मानसून सत्र - फोटो : ANI

हंगामे के बीच सिनेमेटोग्राफ विधेयक लोकसभा में भी पारित
संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही पर लगातार आठवें दिन मणिपुर हिंसा मामले में विपक्ष का हंगामा भारी पड़ गया। तीसरे सप्ताह के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही ठप रही। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा कराने पर अड़े विपक्ष ने वेल में आ कर जम कर नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक पारित कराने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला

ATS ने बम बनाने वाले केमिकल और लैब उपकरण किए बरामद
महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के दौरान सोमवार को आरोपी इमरान खान द्वारा बताए गए स्थान से बम बनाने की सामग्री बरामद की। मामले की जांच कर रहे एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि इमरान खान ने बम बनाने वाले केमिकल और कई प्रयोगशाला उपकरणों को एक स्थान पर छुपाया था। पूछताछ के दौरान आरोपी इमरान खान ने एटीएस उस स्थान की जानकारी दी, जहां ये सामग्री छिपाकर रखी गई थी। एटीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
kandhar - फोटो : Amar Ujala

विमान आईसी 814 के कप्तान ने साझा किया कंधार कांड का अनुभव
करीब 24 साल पहले 24 दिसंबर की शाम काठमांडो से दिल्ली जाते समय 26 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान आईसी 814 के कप्तान देवी शरण ने कॉकपिट में अपने सामने एक आतंकी को हाथ में ग्रेनेड पकड़े देखा, उन्हें तभी समझ आ गया कि आगे बहुत कुछ गड़बड़ियां होने वाली हैं। मंकी कैप पहने इस आतंकी के दूसरे हाथ में रिवॉल्वर था। इसके बाद यह विमान हाईजैक हुआ और कई जोखिम भरी उड़ानों के जरिये अमृतसर, लाहौर, दुबई के बाद अफगानिस्तान के कंधार में उतारा गया। इस दौरान आतंकियों ने एक यात्री की हत्या भी की। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ट्विटर/बीएसएफ

बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करों से बीएसएफ की मुठभेड़
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पशु तस्कर को ढेर कर दिया। भारत-बांग्लादेश पर बीएसएफ ने सोमवार को तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया। बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध कृत्य को रोकने के लिए जवानों ने तत्परता दिखाई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
A. N. Shamseer - फोटो : Social Media

केरल विधानसभा अध्यक्ष का एनएसएस ने किया विरोध
केरल में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भारी विरोध जारी है। हिंदू देवता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर नायर समुदाय ने भी विरोध किया। नायर समाज के संगठन नायर सर्विस सोसाइटी ने टिप्पणी को लेकर अध्यक्ष की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें