केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। अगले साल गर्मियों में आम चुनाव का सामना करने से पहले यह नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। वहीं, दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ के असर से हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ा दिया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा सुबह-शाम कंपकंपा दे रही है। सर्द हवा का यह दौर आज भी जारी रहेगा। साथ ही झारखंड के धनबाद में एक अपार्टमेंट में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...