देशभर के कई हिस्सों में मानसून का कहर देखने को मिला है, जहां उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई और राजस्थान के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल, बंगाल और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मिजोरम में म्यांमार और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का बायोमेट्रिक डेटा दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, वियतनाम में एक पर्यटक नाव तेज तूफान में पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग अब भी लापता हैं। एअर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर अमेरिका ने भारत की एएआईबी का समर्थन किया है और अटकलों से बचने की अपील की है। अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यूपी में अवैध तरीके से धर्मांतरण करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो अमेरिका, दुबई और कनाडा से फंडिंग लेता था। वहीं, सीरिया में संघर्षविराम के बावजूद सरकार ने दक्षिणी प्रांत सुवैदा सुरक्षा बलों की तैनाती की है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे, जहां युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम खेलने उतरेगी। वहीं, दक्षिण ईरान में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
विज्ञापन
2 of 11
आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल?
- फोटो : अमर उजाला
Monsoon Fury: यूपी में 18 की मौत; राजस्थान में बाढ़, उत्तराखंड-हिमाचल और बंगाल व केरल में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
Mizoram: म्यांमार-बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का लिया जाएगा बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, कब से शुरू होगी प्रक्रिया?
मिजोरम में बांग्लादेश और म्यांमार से आए शरणार्थियों का बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरण जल्द ही दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए पूरे राज्य में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह कार्य जुलाई के अंत से शुरू होने की उम्मीद है। शरणार्थियों की पहचान और जानकारी दर्ज करने के लिए फॉरेनर्स आइडेंटिफिकेशन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, जिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की सुविधा कमजोर है, वहां पर ऑफलाइन तरीके से डेटा दर्ज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
Boat Capsized: वियतनाम में तूफान के दौरान पर्यटकों की नाव पलटी, 34 लोगों की मौत; आठ लोग लापता
वियतनाम में शनिवार दोपहर एक पर्यटक स्थल की यात्रा के दौरान पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक आए तूफान में पलट गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'वंडर सी' नाम की यह नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर हालोंग की खाड़ी की सैर पर निकली थी। सभी वियतनामी नागरिक थे। बचावकर्मियों ने 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है और हादसे की जगह के पास से कई शव भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
जेनिफर होमेंडी, दुर्घटनाग्रस्ता एअर इंडिया का विमान
- फोटो : एक्स/जेनिफर होमेंडी/एएनआई
AI Plane Crash: अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने किया AAIB की जांच का समर्थन, कहा- अटकलें न लगाएं
अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की प्रमुख जेनिफर होमेंडी ने शनिवार को कहा कि बोर्ड एअर इंडिया के विमान हादसे की एएआईबी की जांच का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना पर मीडिया रिपोर्ट समय से पहले और अटकलें हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
Son of Sardar 2: मेकर्स ने आगे बढ़ाई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट, फैंस ने पूछा- 'क्या सैयारा है इसकी वजह?'
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब अगले महीने रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 25 जुलाई को रिलीज होना था। फिल्म के मेकर्स ने नई तारीख की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स गजब रिएक्शन दे रहे हैं।। कई यूजर्स का मानना है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ मोहित सूरी डायरेक्टेड फिल्म ‘सैयारा’ का सामना नहीं करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्णा। (मध्य में)
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी: छांगुर से भी बड़े अवैध धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, डीजीपी बोले- अमेरिका और दुबई से हो रही फंडिंग; 10 हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यूपी पुलिस ने शनिवार को छांगुर से भी बड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ऐसा गिरोह है जिनका सिंडिकेट देश के छह राज्यों में फैला हुआ है और बड़े पैमाने पर धर्मातंरण का खेल चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह को अवैध धर्मांतरण के लिए कनाडा, अमेरिका और दुबई से फंडिग की जा रही है और पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से गिरोह के संबंध होने के संकेत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
सीरिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Syria: संघर्षविराम के बीच अंतरिम सरकार ने दक्षिणी प्रांत में तैनात किए सुरक्षा बल, इस्राइली हमलों से बढ़ा तनाव
सीरिया के आंतरिक सुरक्षा बलों की दक्षिणी प्रांत सुवैदा में तैनाती शुरू कर दी गई गई है। इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से ड्रूज और बेदोइन हथियारबंद गुटों और सरकार की सेना के बीच भीषण संघर्ष चल रहा था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष में इस्राइल के दखल ने हालत को और जटिल बना दिया है। सीरियाई गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Instagram/ANI
India vs Pakistan WCL: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान पर एक दूसरे का सामना करती नजर आएंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले में इन दोनों टीमों का सामना होगा। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा और वह विजयी शुरुआत करने के लिए तत्पर होगी। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
Iran Bus Accident: दक्षिण ईरान में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू बस के पलटने से 21 लोगों की मौत, करीब 34 घायल
दक्षिण ईरान में एक बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने शनिवार को दी। यह हादसा फार्स प्रांत की राजधानी शीराज के दक्षिण में हुआ है। फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि हादसा सुबह 11:05 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
नरेंद्र मोदी,योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और वी के सिंह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
PM Modi-CM Yogi Meet: पीएम मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात; अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके निवास पर मुलाकात की। ये बैठक एक शिष्टाचार भेंट थी। पढ़ें पूरी खबर