फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आय समानता मामले में भारत का नया कीर्तिमान, गाजा में इस्राइली हमले जारी पढ़ें दिनभर की अहम सुर्खियां

Sat, 05 Jul 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में भारत की बढ़त 450 रन पार कर गई है, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच अगस्त की सीमित ओवरों की सीरीज 2026 तक स्थगित कर दी गई है। उधर, इस्राइल के गाजा पर हमलों में 47 की मौत हुई है। वहीं हमास ने 60 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है। वहीं, आय समानता के मामले में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 17.1 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में हड्डियों पर माइक्रोग्रैविटी का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक में पहले प्रयास में फाउल किया है। बाबा रामदेव और पतंजलि एक बार फिर विवादों में हैं, च्यवनप्राश विज्ञापन को लेकर कोर्ट ने रोक लगाई है। उधर, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच,  यूपी में एक शादी समारोह के दौरान बोलेरो कार हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

2 of 11
पंत और गिल - फोटो : BCCI X
IND vs ENG Live Score: भारत की बढ़त 450 रन की हुई, कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद; जडेजा भी क्रीज पर
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। भारत ने पहली पारी के आधार पर बड़ी हासिल कर ली है और अब उसकी कोशिश इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने की है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाल रखा है जिससे भारत की बढ़त 425 रन के पार पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भारतीय टीम - फोटो : PTI
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमित ओवर की सीरीज स्थगित, अब अगले साल होगा दौरा; बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आम सहमति से सीरीज को टालने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच ये सीरीज अब सितबंर 2026 में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI
Conflict: इस्राइल ने गाजा पर फिर किए हवाई हमले, 47 की मौत; हमास ने 60 दिन की युद्धविराम वार्ता पर जताई सहमति
इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष में गाजा के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी हुए इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 47 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले उस समय हुए जब लोग खाना पाने के लिए कतार में खड़े थे। अस्पतालों में घायलों की भरमार है और इलाज के संसाधन कम पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
गिनी इंडेक्स में भारत को 25.5 का स्कोर मिला - फोटो : Amar Ujala Digital
Report: आय समानता मामले में भारत का नया कीर्तिमान; अत्यधिक गरीबी भी घटी, 17.1 करोड़ भारतीय इससे बाहर निकले
समानता के पैमाने पर भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश का गिनी सूचकांक 25.5 पर पहुंच गया है। स्लोवाक गणराज्य, स्लोवेनिया और बेलारूस के बाद भारत समानता के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है। गिनी इंडेक्स का मतलब यह है कि किसी देश में आय, संपत्ति या उपभोग किस तरह से घरों या व्यक्तियों में समान रूप से वितरित किया जाता है। इस मामले में भारत ने चीन और अमेरिका जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बच्चों से की बातचीत - फोटो : ANI
Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने किया हड्डियों पर गुरुत्वाकर्षण के असर का अध्ययन, बीमारियों के इलाज में मिलेगी मदद
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अभी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हैं। एक दिन के आराम के बाद वह अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष में हड्डियों पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (माइक्रोग्रैविटी) के असर का अध्ययन कर रहे हैं। यह प्रयोग यह जानने के लिए किया जा रहा है कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी से हड्डियों पर क्या असर पड़ता है और यह जानकारी धरती पर ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी) जैसी बीमारियों के उपचार में कैसे मदद कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
Neeraj Chopra Javelin Throw Live: एनसी क्लासिक का हुआ आगाज, नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में किया फाउल
भारतीय गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा एनसी क्लासिक में दम दिखाने के लिए तैयार हैं। नीरज उन पांच भारतीयों में शामिल हैं जो 12 सदस्यीय दल में शामिल हैं। इसमें 2016 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के थॉमस रोहलर और 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्या के जूलियस येगो भी शामिल हैं। चार अन्य भारतीय - सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Baba Ramdev - फोटो : Amar Ujala
रामदेव हैं कि मानते नहीं: कोरोनिल, शरबत जिहाद से लेकर च्यवनप्राश तक लगी फटकार, पढ़ें पतंजलि के विवादों की सूची
पतंजलि आयुर्वेद एक बार फिर विवादों में है। इस बार भी मामला अदालत से जुड़ा है। दरअसल, पतंजलि च्यवनप्राश को लेकर बाबा रामदेव के एक विज्ञापन और उसमें किए गए दावों का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इन दावों के खिलाफ च्यवनप्राश बनाने वाली एक और कंपनी- डाबर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि पतंजलि च्यवनप्राश के प्रचार के लिए किए गए दावों के जरिए उसके च्यवनप्राश को गलत तरह से गुणवत्ता में कमतर बताने की कोशिश की गई है। इस मामले में फिर से पतंजलि समूह की किरकिरी हुई है। पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापनों पर कोर्ट ने रोक भी लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुरेश रैना - फोटो : ANI
Suresh Raina: क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की पिच पर उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के चहेते ‘चिन्ना थला’ यानी सुरेश रैना अब मैदान की जगह बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अब जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से डेब्यू करेंगे। ये जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम नाइट स्टोरीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
PNB: नीरव का भाई नेहल मोदी धराया? 13600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में क्या थी उसकी भूमिका, जानिए सबकुछ
पीएनबी घोटाले मामले में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई और ईडी के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद उन पर शिकंजा कसा गया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई को 4 जुलाई को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से संयुक्त रूप से किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
sambhal road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत: अचानक हुआ तेज धमाका...पलटी खाते हुए दीवार से टकराई कार; बिछ गईं लाशें ही लाशें
मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं। संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें