फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: विधानसभा में 'शक्ति' परीक्षण से पहले उद्धव ठाकरे का इस्तीफा, केरल में कोरोना के बाद एंथ्रेक्स का कहर, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 30 Jun 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में होने वाले ‘शक्ति’ परीक्षण की पूर्व संध्या पर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव के इस कदम के बाद अब ‘शक्ति’परीक्षण नहीं होगा और राज्य में भाजपा और बागी शिवसेना विधायकों के गठबंधन की सरकार के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं, केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एंथ्रेक्स का प्रकोप सामने आया है। केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। साथ ही कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विधानसभा में 'शक्ति' परीक्षण से पहले उद्धव ठाकरे का इस्तीफा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में होने वाले ‘शक्ति’ परीक्षण की पूर्व संध्या पर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के राज्यपाल के ‘शक्ति’ परीक्षण के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार करने के आदेश के कुछ मिनटों बाद ही उद्धव ने फेसबुक लाइव में अपने त्यागपत्र का एलान किया। उन्होंने विधान परिषद से भी इस्तीफे की बात कही। उद्धव के इस कदम के बाद अब ‘शक्ति’परीक्षण नहीं होगा और राज्य में भाजपा और बागी शिवसेना विधायकों के गठबंधन की सरकार के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन

3 of 12
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज। - फोटो : ANI
केरल में कोरोना के बाद एंथ्रेक्स का कहर
केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एंथ्रेक्स का प्रकोप सामने आया है। केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअर में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।  पढ़ें पूरी खबर....

4 of 12
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे। - फोटो : Twitter@OfficeofUT/@Dev_Fadnavis

फडणवीस आज कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भाजपा सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्यपाल के समक्ष दावा कर सकते हैं। 288 सदस्यीय सदन में 106 भाजपा व 38 शिंदे गुट के विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 144 है। भाजपा को प्रहार जनशक्ति पार्टी समेत 7 निर्दलीय और शिंदे गुट को 12 निर्दलीयों का भी समर्थन हासिल है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media
आज राजस्थान बंद का आह्वान
उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है। कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का आह्वान भाजपा और प्रदेश में व्यापार मंडलों ने किया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज दिनभर बरस सकते हैं बादल
राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश को लेकर इंतजार गुरुवार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है, जिससे सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि गुरुवार से ही गर्मी के तेवर नरम पड़ना शुरू हो जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
पंजाब विधानसभा में बोलते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार आज विधानसभा में लाएगी अग्निपथ के खिलाफ प्रस्ताव
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ राज्य सरकार आज विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। मंगलवार को सदन में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को जवाब देते हुए मान ने कहा, ‘अग्निपथ योजना राजग सरकार का एक तर्कहीन और अनुचित कदम है जो भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा।’  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने पाई मंजिल
साल 2019 के बाद महाराष्ट्र के रूप में तीसरे राज्य में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल रहा। हालांकि इस सूबे में पार्टी को इसके लिए करीब ढाई साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। दरअसल राजस्थान में ऑपरेशन लोटस की असफलता के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में तख्ता पलट के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ने की रणनीति बनाई। हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना में असंतोष भड़कने का इंतजार किया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रपति चुनाव महज औपचारिकता बस भाजपा के दांव पर नजर
राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव भी महज औपचारिकता भर है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा की अगुवाई वाले राजग उम्मीदवार की जीत तय है। निगाहें इस पर जमी हैं कि उम्मीदवार के सवाल पर भाजपा इस चुनाव में कौन सा सियासी दांव चलती है। राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी विपक्ष के सामने अपनी एकजुटता साबित करने की चुनौती है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला। - फोटो : Raddit

मछुआरे के हाथ लगा 'एलियन फिश' जैसा जीव
अमेरिका में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला है, जिसे एलियन फिश समझा जा रहा था। यह सामान्य मछलियों और अन्य जलीय जीवों से एकदम अलग है। इसकी आकृति एक एलियन की तरह दिखती है। मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है। यह इस पृथ्वी का नहीं लगता, किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
अमेरिका-भारत संबंध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी गवर्नरों ने भारत से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर दिया जोर
अमेरिकी राज्यों के गवर्नरों और शीर्ष अधिकारियों के द्विपक्षीय समूह ने भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों पर जोर दिया है। समूह ने भारतीय कॉर्पोरेट जगत से निवेश आने पर जोर दिया है। समूह का कहना है कि इससे न केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बल्कि नए कौशल भी मिलेंगे और अमेरिका में रोजगारों का सृजन होगा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
जीवित सफेद बौने 'जॉम्बी स्टार' की पहचान पहली बार की गई है। - फोटो : Twitter

पहली बार नासा के वैज्ञानिकों को मिला ‘जॉम्बी स्टार’
गैस व धूल के बादलों के बीच जब किसी तारे में विस्फोट होता है, तो वह बहुत ज्यादा चमकदार हो जाता है। सुपरनोवा कहे जाने वाली इस घटना के दौरान खगोलविदों को एक ऐसे तारे के बारे में पता चला है, जो सुपरनोवा विस्फोट के बाद भी बचा रह गया। विस्फोट के बाद अब पहले से ज्यादा चमकदार हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने इस तारे के बारे में पता लगाया है। यह एक सफेद बौना तारा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें