फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: मणिपुर में 5 जदयू विधायक भाजपा में शामिल, छेड़छाड़ की FIR नहीं होगी रद्द, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 03 Sep 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मणिपुर में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वहीं छेड़छाड़ के एक हाईप्रोफाइल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि निचली अदालत में केस चलेगा। साथ ही पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का देर रात आगरा में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रामवीर उपाध्याय के निधन से हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मणिपुर में जदयू को बड़ा झटका
मणिपुर में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
छेड़छाड़ में दर्ज एफआईआर नहीं होगी रद्द
छेड़छाड़ के एक हाईप्रोफाइल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि निचली अदालत में केस चलेगा, अगर आरोप गलत साबित हुए तो लड़की द्वारा आरोपी को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। मामले का आरोपी यूएन में अहम पद नियुक्त था, लेकिन पीड़ित द्वारा यूएन को शिकायती पत्र लिखने के बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
संजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
एलजी ने बेटी को कानून तोड़ दिलाया ठेका
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि खादी ग्रामोद्योग का चेयरमैन रहते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कानून का उल्लंघन कर बेटी शिवांगी सक्सेना को खादी लाउंज के डिजाइन का ठेका दिया। इस मामले में उन्होंने केवीआईसी एक्ट 1961 का खुला उल्लंघन किया है। आप उनके खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का देर रात आगरा में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रामवीर उपाध्याय के निधन से हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हाथरस की सियासत के पर्याय समझे जाने वाले रामवीर उपाध्याय आखिर मौत से हार गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें नदी जल बंटवारे, तटीय सुरक्षा, संपर्क और साझा हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। दक्षिण क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
एम्स की मेस में पनीर में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की मेस से लिए गए 15 सैंपल में से 4 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें गुणवत्ता खराब पाई गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट सूत्रों के अनुसार, पनीर के सैंपल में घी की जगह रिफाइंड मिला है। सूत्रों का कहना है कि यह गंभीर मामला है और इस पर कानूनी कार्रवाई होगी। सैंपल की रिपोर्ट संबंधित फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) को भेजी जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो
NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR, सीएम योगी ने दिए निर्देश
प्रदेश में तेजी से बढ़ रही शहरी आबादी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर लखनऊ और आसपास के कई जिलों को मिलाकर उप्र राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगली पीढ़ी के कोरोना टीकों पर काम कर रहे वैज्ञानिक
कोरोनावायरस महामारी दुनिया के कई शहरों में अभी भी कहर बरपा रही है। वैज्ञानिकों ने तो मान लिया है कि कोरोना महामारी कभी खत्म नहीं होने वाली है। जिसको देखते हुए वैज्ञानिक अगली पीढ़ी के टीकों पर काम कर रहे हैं। शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि टीकों के विकास के लिए देश के भीतर बहुत सारे प्रयास चल रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही ने धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश से गिफ्ट में ली थी महंगी कार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
गुलाम नबी आजाद। - फोटो : एएनआई
जम्मू कश्मीर में बीस और नेताओं का कांग्रेस से इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस समिति में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफे देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला कांग्रेस जम्मू सहित बीस नेताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्व विधायक बलवान सिंह की मौजूदगी में अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें