फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, यूपी सरकार जाएगी जनता के द्वार, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 29 Apr 2022 06:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। वहीं, यूपी सरकार आज से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india
वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन सूरत में हो रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और मूल्य निर्माण को बढ़ावा देना है। पीएमओ के मुताबिक इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय 'आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत' रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार आज से जनता के द्वार
उत्तर प्रदेश सरकार आज से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के लिए ज्यादातर मंत्री बृहस्पतिवार देर रात संबंधित जिलों में पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
हीरोपंती 2, रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सात फिल्में
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ लोग हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म हीरोपंती-2 आज सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वहीं सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म "रनवे 34" में अभिनेता अजय देवगन विक्रांत खन्ना नामक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गर्मी का सितम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

मई में 48 डिग्री के थपेड़े झेलने को रहें तैयार
देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से की 80 फीसदी आबादी भीषण गर्मी से झुलस रही है। आने वाले समय में गर्मी और परेशानी बढ़ाएगी। मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,  बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में दंगा कराने की साजिश
अयोध्या में धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक पोस्टर, मांस व फटी ह़ुई धार्मिक पुस्तक फेंककर दंगा कराने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को  गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल चार लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख है। उसने अपने 10 साथियों के साथ दो मस्जिदों व एक जगह सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा कराने की साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
हरियाणा के झज्जर में एक फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झज्जर की कत्था फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव
हरियाणा के झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में स्थित कत्था फैक्टरी में गुरुवार देर रात अमोनियां गैस के सिलिंडर से निकल रही पाइप लीक होने के रिसाव हो गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, उल्टियां शुरू हो गई। सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस बल और दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल ने फैक्टरी में पहुंच कर करीब आधे घंटे बाद पाइप के वॉल को बंद किया लेकिन पाइपों से धीमा गैस रिसाव होता रहा। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

दिल्ली ने कोलकाता को चार विकेट से हराया
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दूसरी भिड़ंत में भी पंत की सेना श्रेयस अय्यर की टीम पर भारी रही है। दिल्ली ने कोलकाता को चार विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत हासिल की है। इसके साथ ही दिल्ली अंक तालिका में छठे नंबर पर आ गई है। वहीं, हार के बाद कोलकाता के लिए प्लऑफ की राह और मुश्किल हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस। - फोटो : Kyiv Post

पुतिन ने फिर दी परमाणु हमले की धमकी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस के दौरे के बीच रूस ने गुरुवार को कीव समेत यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर बमबारी की। बचाव कर्मियों ने कहा कि कीव पर हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं जर्मनी में अमेरिका समेत 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में रूस की एटमी धमकी के बावजूद यूक्रेन को हथियार देने की घोषणा के बाद रूस ने एक बार फिर अपनी धमकी दोहराई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मायवती ने अखिलेश पर साधा निशाना - फोटो : Amar Ujala

मायावती ने अखिलेश पर किया हमला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है।  उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है। यहां पढ़ें बसपा सुप्रीमो ने और क्या कहा...

 

11 of 12
बरामद हेरोइन, नोट और पैसे गिनने वाली मशीन - फोटो : ANI
दिल्ली में नशे की बड़ी खेप बरामद
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान के बहुत बड़े ड्रग्स तस्कर रैकेट और हवाला चैनल का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने जामिया नगर के शाहीनबाग में छापा मारकर उच्च गुणवत्ता वाली 50 किलो हेरोइन जब्त की है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई में 30 लाख नकदी भी जब्त की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
राज ठाकरे और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar ujala

राज ठाकरे का उद्धव पर तंज, हमारे पास योगी नहीं भोगी हैं
देश में हनुमान चालीसा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें