फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे सौगात, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस

Thu, 28 Jul 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट  ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित मरीज से जांच के लिए गए सैंपल से अलग कर लिया है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से उनका आमना-सामना होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज पहले अपने गृह राज्य गुजरात और फिर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को चेन्नई पहुंचेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
मंकीपॉक्स की जांच। - फोटो : ANI
वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस
कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट  ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित मरीज से जांच के लिए गए सैंपल से अलग कर लिया है। जीवित वायरस निकालने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित की गई थी, जो 14 जुलाई से दिन-रात लैब में वायरल को ढूंढने में लगी हुई थी। 11 दिन बाद एनआईवी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स वायरस को एक मरीज के सैंपल से आइसोलेट करने में टीम को कामयाबी मिली है।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान यात्रा पर रवाना होंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। वे यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व एस जयशंकर आमने-सामने होंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली में बारिश। - फोटो : amar ujala
दिल्ली में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का इंतजार
राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश का इंतजार आज से खत्म हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसूनी गर्त की दिशा में हुई हलचल की वजह से आगामी एक सप्ताह के भीतर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्मी का सितम खत्म होगा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बरामद नकदी और सामान - फोटो : ANI
अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बरामद नकदी और सामान ले जाने वाले ट्रक का वीडियो वायरल
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। ईडी ने उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के रथतला स्थित फ्लैट पर रेड मारकर भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। ईडी ने नकदी समेत अन्य जब्त सामान को ले जाने के लिए ट्रक मंगाया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोटों का अंबार लगा है साथ ही कुछ पैकेट भी हैं जिसमें नोट भरे हैं और पास बैठा एक आदमी नोटों को गिन रहा है साथ में गड्डी बना रहा है। रात 12 बजे तक 30 करोड़ रुपये गिने जा चुके थे। साथ ही, दो करोड़ रुपये की सोने की छड़ें, 78 लाख रुपये के आभूषण और 54 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दौड़ हुई तेज
स्वतंत्रदेव सिंह के अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ तेज हो गई है। इस दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: वृक्ष बनने से पहले खत्म हो गए 14 लाख पौधे
पौधरोपण अभियान में सरकारी विभाग किस कदर लापरवाही बरत रहे हैं, इसकी एक बानगी वर्ष 2021-22 की सफलता प्रतिशत रिपोर्ट में देखने को मिली। वन विभाग ने पौधरोपण से लेकर उनके संरक्षण में बखूबी जिम्मेदारी निभा कर लगभग 95 प्रतिशत पौध संरक्षित करने में कामयाबी हासिल की। वहीं, नगर विकास और परिवहन विभाग को छोड़कर अन्य कोई विभाग खुद से रोपित किए 70 फीसदी पौधे भी नहीं बचा पाए।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
हेपेटाइटिस डे - फोटो : SELF
World Hepatitis Day : एक ब्लड टेस्ट और गोली से रोकी जा सकती है हेपेटाइटिस से मौत
हमारे देश में लिवर की बीमारी और लिवर कैंसर मृत्यु और विकलांगता का एक सामान्य कारण है। लीवर सिरोसिस के सभी रोगियों में से लगभग एक तिहाई और आधे से अधिक लीवर कैंसर हेपेटाइटिस बी और सी से संबंधित हैं। वर्तमान युग में दोनों रोगों का आसानी से पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पा रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
कर्नाटक में पकड़े गए आतंकियों से मिली सनसनीखेज जानकारियां
कर्नाटक में पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी अल कायदा में शामिल होकर आत्मघाती हमलावर के रूप में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना चाहते थे। उनका मकसद भारत में हिंदुओं पर हमला करके उन्हें ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत
भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media
ओडेसा और माइकोलीव शहर भी जल्द यूक्रेन से हो जाएंगे अलग
यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र में रूस की लगातार जारी भीषण बमबारी के बीच ओडेसा और माइकोलीव शहरों के भी जल्द यूक्रेन से अलग होने का दावा किया गया है। यह दावा खेरसॉन क्षेत्र में मॉस्को समर्थित एक अधिकारी ने किया है क्योंकि रूस ने काला सागर के इन क्षेत्रों पर हमले बढ़ा दिए हैं। इस बीच, खेरसॉन में अमेरिकी ठिकाना तबाह करने के बाद नीपर नदी पर शहर का एकमात्र पुल बंद कर दिया गया है।   पढे़ं पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें