फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: 'आप मोदी जी हैं, लोकसभा TV पर नौकरी करते हैं', भाजपा सांसद की बेटी का प्रधानमंत्री को मजेदार जवाब

Wed, 27 Jul 2022 09:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने अहाना से पूछा कि क्या वह जानती हैं कि 'मैं कौन हूं।' इस पर बच्ची के जवाब को सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े। अहाना ने जवाब दिया, "हां, आप मोदी जी हैं। मैं आपको जानती हूं और मैं आपको टीवी पर देखती हूं!" 
 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी से मिली बीजेपी सांसद की बेटी। - फोटो : ani
पीएम मोदी की जुगलबंदी बच्चों के साथ भी अच्छी बैठती है। कई बार पीएम मोदी को बच्चों के साथ हंसते-खिलखिलाते देखा गया है। ऐसा ही कुछ बुधवार को संसद में देखने को मिला। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पांच साल की बच्ची से मुलाकात इंटरनेट पर वायरल हो रही है। पीएम मोदी ने संसद में बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की बेटी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बड़ी मनोरंजक बातें हुईं। इस दौरान एक सवाल के जवाब को सुनकर तो खुद पीएम हंस पड़े। 
विज्ञापन

जवाब सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी

2 of 5
अहाना का जवाब सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी - फोटो : ani
दरअसल, मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को प्रधानमंत्री से मिलाने संसद लेकर आए थे। इस दौरान उनकी आठ साल की बेटी अहाना फिरोजिया भी उनके साथ ही थीं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने अहाना से पूछा कि क्या वह जानती हैं कि 'मैं कौन हूं।' इस पर बच्ची के जवाब को सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े। अहाना ने जवाब दिया, "हां, आप मोदी जी हैं। मैं आपको जानती हूं और मैं आपको टीवी पर देखती हूं!" 


 
विज्ञापन

बच्ची ने पीएम से कहा- आप लोकसभा टीवी में काम करते हो

3 of 5
बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने सपरिवार पीएम मोदी से की मुलाकात। - फोटो : ani
इसके बाद पीएम मोदी ने पूछा कि "क्या आप जानती हैं कि मैं क्या करता हूं।" बच्ची ने जवाब दिया, "आप लोकसभा टीवी में काम करते हैं।" बच्ची के जवाब पर पीएम के साथ वहां कमरे में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस मुलाकात के बाद विदाई के दौरान पीएम मोदी ने आठ साल की बच्ची अहाना को चॉकलेट भी दीं। इस मुलाकात के बारे में भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। 
 

ट्वीट करके जताया पीएम का आभार

4 of 5
पीएम मोदी से की चर्चा। - फोटो : ani
उन्होंने लिखा कि 'आज का दिन अविस्मरणीय है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से आज सपरिवार मिलने का सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद और जनता की नि:स्वार्थ सेवा का मंत्र प्राप्त हुआ।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे कर्मठ,ईमानदार,नि:स्वार्थ,त्यागी व देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीं नरेंद्र मोदी जी के सानिध्य में मुझे भी जनता की सेवा का अवसर मिला है।' एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'आज मेरी दोनों बालिकाएं  छोटी बालिका अहाना और  बड़ी बालिका प्रियांशी आदरणीय प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष मिल कर और उनका स्नेह पाकर बहुत आनंदित और अभीभूत हैं।'

गौरतलब है कि पहले भी कई बार ऐसी दिलचस्प घटनाएं हुई हैं जहां प्रधान मंत्री को बच्चों के साथ हंसी के पल बिताते देखा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन गडकरी के कहने पर किया था वजन कम

5 of 5
भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया। - फोटो : ani
अनिल फिरोजिया पहली बार सांसद बने हैं। वे उज्जैन संसदीय सीट से सांसद हैं। सांसद के रूप में वो काफी चर्चित नाम हैं। वो अचानक तब चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार की थी और अपना वजन कम किया था। दरअसल, अनिल फिरोजिया नितिन गडकरी से लगातार बजट की मांग कर रहे थे। तब गडकरी ने उनसे कहा कि  अगर वो अपना वजन कम करते हैं, तो हर किलोग्राम के एवज में उन्हें1000 हजार करोड़ का बजट दिया जाएगा, जिससे वे क्षेत्र के विकास के लिए खर्च सकते हैं। गडकरी की इस चुनौती के बाद सांसद अनिल ने अपना 21 किलो वजन कम किया था।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें