प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के डिब्रूगढ़ में सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इंडोनेशिया ने आज से खाद्य तेल का निर्यात बंद करने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के इस फैसले का भारत पर बड़ा असर हो सकता है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस आज यूक्रेन में जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
पीएम मोदी आज डिब्रूगढ़ में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के डिब्रूगढ़ में सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
इंडोनेशिया रोकेगा पाम तेल का निर्यात।
- फोटो : अमर उजाला
इंडोनेशिया आज से बंद करेगा पाम ऑयल का निर्यात
पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे भारतीयों पर और बोझ बढ़ने वाला है। घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल यानी आज से खाद्य तेल का निर्यात बंद करने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के इस फैसले का भारत पर बड़ा असर हो सकता है। क्योंकि भारत खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है और अपनी जरूरत का 70 फीसदी खाद्य तेल इंडोनेशिया से आयात करता है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस
- फोटो : फाइल फोटो
एंतोनियो गुटेरस आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध 64वें दिन में प्रवेश कर गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। गुटेरस आज जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
सीएम धामी और सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री धामी आज प्रदान करेंगे अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विशिष्ट हस्तियों को अमर उजाला आज सम्मानित करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट समेत कई गणमान्य हस्तियों को ये सम्मान प्रदान करेंगे। अमर उजाला अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
पुराने कानूनों को बदलने की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुराने कानूनों को बदलने की तैयारी कर रही सरकार
सरकार अप्रासंगिक हो चुके कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसमें मौजूदा समय के मुताबिक आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य कानून सहित राजनीतिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए राजद्रोह कानून के प्रावधानों को बदला जाएगा। बदलाव से पूर्व गृह मंत्री अमित शाह ने देश के चुनिंदा विधि विश्वविद्यालयों, पूर्व जजों, सांसदों और कानूनविदों से सुझाव मांगे हैं। पढ़े ंपूरी खबर...
8 of 13
एलआईसी आईपीओ।
- फोटो : अमर उजाला
एलआईसी आईपीओ: खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा सुरक्षित
देश के सबसे बड़े आईपीओ एलआईसी के इश्यू की आखिरकार आधिकारिक घोषणा हो गई। 20,557 करोड़ रुपये के इश्यू में खुदरा निवेशकों को 35 फीसदी हिस्सा मिलेगा। यानी 7,350 करोड़ रुपये के शेयर उनके लिए होंगे। इसी तरह से क्यूआईबी के लिए 50 फीसदी और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए 15 फीसदी हिस्सा आरक्षित होगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को रोकी गजप्रोम की गैस आपूर्ति।
- फोटो : वीडिया स्क्रीन ग्रैब
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने रोकी पोलैंड और बुल्गारिया को गैस की आपूर्ति
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 63वें दिन बुधवार को रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्वारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया। पोलैंड और बुल्गारिया के नेताओं ने रूस पर प्राकृतिक गैस के जरिये ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
चंद्रशेखर को इमाम और जलालिया जुमा मस्जिद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक में नवविवाहित हिंदू युवा ने मस्जिद में आयोजित की इफ्तार पार्टी
कर्नाटक के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एक नवविवाहित हिंदू युवक ने बंतवाल तालुक के विट्टल में एक मस्जिद में इफ्तार पार्टी आयोजित की। प्रदेश में हिजाब, हलाल, अजान और मुसलमानों की दुकानों के बहिष्कार के आह्वान के बीच चंद्रशेखर जद्दू इस इफ्तार पार्टी के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में उभरे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
यूपी में बिजली संकट
- फोटो : पीटीआई
यूपी में प्रचंड गर्मी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
प्रचंड गर्मी के कारण मांग में भारी वृद्धि से प्रदेश की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। गांवों में पूरी रात बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अघोषित कटौती से हालात बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश में सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की 3615 मेगावाट क्षमता की इकाइयों के बंद होने से बिजली की उपलब्धता घट गई है। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए डीएपी पर सब्सिडी पांच गुना बढ़ा दी है। डीएपी के एक बैग की कीमत अब पहले की तरह 1350 रुपये ही रहेगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया, महंगाई के दौर में किसानों को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने इस खरीफ सत्र के लिए डीएपी पर सब्सिडी को पांच गुना बढ़ाकर 2501 रुपये कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
देश में रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट के बहुत कम मामले
जीनोम-सीक्वेंसिंग विश्लेषण के आधार पर भारतीय सार्स कोव-2 (SARS-COV-2) जीनोमिक्स कंसोर्टिया इंसाकॉग (INSACOG) ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के बहुत कम रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट पाए गए हैं और इनमें से किसी ने भी स्थानीय रूप से या बढ़ा हुआ संक्रमण नहीं दिखाया है। न ही गंभीर बीमारी का कोई मामला सामने आया है जिसमें मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ हो। पढ़ें पूरी खबर