फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: अभिनेत्री अमरीन के हत्यारों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर आएगा फैसला, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 27 May 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुरक्षा बलों ने कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकवादियों को घेर कर ढेर कर दिया। दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में गुरुवार रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। उन्हे दोषी करार दिया जा चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पुलवामा में मुठभेड़ - फोटो : ani

अभिनेत्री अमरीन के हत्यारों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में गुरुवार रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया।कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकवादियों को घेर कर ढेर कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

ओम प्रकाश चौटाला की सजा का एलान आज
आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। उन्हे दोषी करार दिया जा चुका है। गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में सजा पर बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। एक ओर जहां चौटाला के वकील ने उनकी दिव्यांगता और बीमारियों का हवाला देते हुए नरमी बरतने का आग्रह किया, वहीं सीबीआई के वकील ने चौटाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 11
ड्रोन महोत्सव का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - फोटो : ANI

ड्रोन महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। महोत्सव में पूरी तरह देश में निर्मित ड्रोन टैक्सी की प्रतिकृति को प्रदर्शित किया जाएगा। पीएम पीएम ड्रोन परिचालन कार्यक्रम भी देखेंगे। दो दिवसीय महोत्सव देश में खेती में ड्रोन के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा  है। उद्घाटन समारोह के दौरान मोदी ड्रोन का प्रयोग कर रहे किसानों से बात कर उनके अनुभव जानेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
ई-कॉमर्स - फोटो : social media

फर्जी समीक्षा से गुमराह करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा
फर्जी समीक्षा कर ग्राहकों को गुमराह करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी में है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कंपनियों के अधिकारियों को शुक्रवार को तलब किया है। मंत्रालय एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) के साथ अधिकारियों की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि ई-कॉमर्स कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उत्पाद खरीदने और सेवाओं का किस तरह से समीक्षा करती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक नर्सें हड़ताल पर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की 15000 से अधिक नर्स हड़ताल पर
महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों के 15 हजार से अधिक नर्सों ने गुरुवार को काम-काज बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। आज भी ये हड़ताल पर रहेंगी। ये लोग नर्सों को एक निजी एजेंसी के माध्यम से भर्ती करने के प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। महाराष्ट्र स्टेट नर्सेज एसोसिएशन (एमएसएनए) की महासचिव सुमित्रा तोते ने कहा कि अगर उनकी मांग 28 मई तक पूरी नहीं होती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के आजादी मार्च के कारण देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को भी इमरान ने बड़ी रैली की और कहा, सरकार से उनका कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार को चुनाव तिथि घोषित करने के लिए 6 दिन का अल्टीमेटम दिया। इस बीच सरकार ने संविधान की धारा 245 के तहत राजधानी के रेड जोन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सेना को बुला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 30 रुपये तक महंगा हुआ
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में गुरुवार की रात घड़ी में 12 बजते ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा हो गया। इनके साथ ही केरोसिन तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 30 रुपये तक महंगा हुआ है। ऐसे में यहां एक लीटर पेट्रोल 179.86 रुपये में बिक रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
ट्विटर - फोटो : social media

ट्विटर पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना
ट्विटर छह वर्षों से यूजर्स का डाटा गोपनीय रखने में नाकाम रहने पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करने पर राजी हो गया है। न्याय मंत्रालय व संघीय व्यापार आयोग ने ट्विटर के साथ वाद निपटारे की घोषणा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी अब यूजर्स की डाटा सुरक्षा के लिए नए मानक भी तैयार करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
यूपी बजट। - फोटो : amar ujala
योगी सरकार 2.0 ने अपना पहला बजट पेश किया
उत्तर प्रदेश सरकार 2.0 ने अपना पहला बजट पेश किया। लखनऊ स्थित विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को साल 2022-23 के लिए राज्य का 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट 2022-23 पेश किया। योगी सरकार ने इस बजट में चुनावी वादों का ख्याल रखते हुए फ्री एलपीजी सिलेंडर से लेकर वृद्धावस्था पेंशन आदि तक का प्रावधान किया है।   पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
आईएएस संजीव खिरवार - फोटो : social media

स्टेडियम में कुत्ता घुमाना आईएएस दंपती को पड़ा भारी
आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक समाचार रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद गृह मंत्रालय ने दोनों पर कार्रवाई की। मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का तबादला कर दिया है। खिरवार का दिल्ली से लद्दाख और दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें