फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज 24वीं उड़ान भरेगा पीएसएलवी, संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 26 Nov 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण आज करेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का सुल्तानपुर गांव अब राहुल नगर के रूप में जाना जाएगा। 26/11 हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राहुल शिंदे को उनके गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलकर श्रद्धांजलि दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
ISRO - फोटो : ISRO
आज 24वीं उड़ान भरेगा पीएसएलवी
महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण शनिवार को करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 13
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
आज संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल एप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट शुरू करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...


4 of 13
26/11 Mumbai Attack - फोटो : सोशल मीडिया
आज से राहुल नगर के नाम से जाना जाएगा यह गांव
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का सुल्तानपुर गांव अब राहुल नगर के रूप में जाना जाएगा। 26/11 हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राहुल शिंदे को उनके गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलकर श्रद्धांजलि दी है। राहुल महाराष्ट्र के राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में कांस्टेबल थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता आज से
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने फ्रांसिसी समकक्ष सबैस्टीन लेकॉर्नु के साथ भारत-फ्रांस सालाना रक्षा वार्ता की सह- अध्यक्षता करेंगे। अहम वार्ता 26 से 28 नवंबर के दौरान दिल्ली में होगी। इस दौरान रफेल के भविष्य के सौदे, सामरिक साझेदारी और द्वीपक्षीय संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
जम्मू में अतिथियों के स्वागत के लिए बनाए गए द्वार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कटड़ा में ई सुशासन सम्मेलन आज से    
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शनिवार 26 नवंबर से होने जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन के लिए जम्मू कश्मीर आतिथ्य की मिसाल कायम करेगा। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाहरी राज्यों से प्रतिनिधि पहुंचना शुरू हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
कर्नाटक सीएम के पोस्टर पर फेंकी स्याही - फोटो : ANI
मुंबई में बस स्टॉप पर लगी कर्नाटक सीएम के पोस्टर पर फेंकी स्याही
अभी असम-मेघालय के बीच सीमा विवाद थमा नहीं था कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद मामले में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए हैं। इस बीच मुंबई के माहिम बस स्टॉप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर काली स्याही लगी दी। वहीं अब इससे विवाद और बढ़ने की आशंका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सिरफिरे ने ब्राजील के दो स्कूलों में की अंधाधुंध गोलीबारी    
ब्राजील से दो स्कूलों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्कूलों में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक शूटर ने दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के दो स्कूलों में घुसकर दो शिक्षकों और एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और 11 अन्य को घायल कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI
यूपी में शिक्षक नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट खफा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षकों की कमी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसे लेकर सोई हुई है। शीर्ष अदालत ने पूछा, क्या सरकार हमें चलानी है? यहां तक कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है तब भी आप परेशान नहीं होते हैं। आप चाहते हैं कि चीजें कागजों के ढेर में खो जाएं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
फाइल फोटो - फोटो : PTI
चीन में और बिगड़ रहे हालात, लगातार दूसरे दिन कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज
चीन में लगातार दूसरे दिन 31 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले एक दिन में देशभर के भीतक 32,695 नए स्थानीय मामले दर्ज किए, जो एक नया दैनिक रिकॉर्ड है। इनमें 3,041 मामलों में रोग के लक्षण थे जबकि 29,654 मामलों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
गुजरात के पाटन में साल्वे परिवार पटोला साड़ियों को 900 साल से बना रहा - फोटो : ANI
गुजरात का यह परिवार पटोला साड़ियों की 900 साल पुरानी विरासत को जिंदा रखे हुए है    
साड़ी भारतीय संस्कृति की पहचान है। साड़ी एकमात्र ऐसा परिधान है जो पांरपरिक और आधुनिक फैशन में फिट बैठता है। आज हम एक ऐसे परिवार के बारे में बात करने जा रहे जो पटोला साड़ी को बुनने का काम करता है। पटोला साड़ी की खास बात यही है कि यह हाथ से बनाई जाती है। वहीं गुजरात में साल्वे परिवार पटोला साड़ियों की 900 साल पुरानी विरासत को जिंदा रखे हुए है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
धर्म परिवर्तन कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने और फिर भाइयों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने एसएसपी के आदेश पर शौहर समेत छह लोगों के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

अमित शाह के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- क्या यही सिखाना चाहते हैं...
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2002 में दंगाइयों को सबक सिखाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें