उत्तराखंड के औली में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच होने वाली सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज, युद्धाभ्यास-2022 लगातार जारी है। उत्तराखंड का औली करीब 10 हजार फीट की उंचाई पर है। ऐसे में इतने उंचे पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना पहली बार किसी मित्र देश की सेना के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज कर रही है। सबसे खास बात यह है कि इस युद्धाभ्यास ने चीन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि औली चीन की सीमा से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
युद्धाभ्यास-2022
- फोटो : ANI
इस युद्धाभ्यास में फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज, इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप, फोर्स मल्टीप्लायर्स, निगरानी ग्रिड की स्थापना और संचालन, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक और पर्वतीय युद्ध कौशल शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 4
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास
- फोटो : Social Media
यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अपने व्यापक अनुभवों, कौशलों को साझा करने और सूचना के आदान-प्रदान से अपनी तकनीकों के विस्तार का अवसर प्रदान कर रहा है।
भारत और अमेरिका की सेना ने किया युद्धाभ्यास
- फोटो : ANI
इस यु्द्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना एक दूसरे से हाई एल्टीट्यूड मिलिट्री वॉरफेयर की रणनीति साझा करेगी। बता दें कि अमेरिकी सेना भी अलास्का जैसे बेहद ही सर्द इलाकों में तैनात रहती हैं, जहां 12 महीने बर्फ रहती है।