फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: रामपुर-आजमगढ़ उपचुनाव के नतीजे आज, दुनिया की आधी नदियां दवाओं से दूषित, पढ़ें अहम समाचार

Sun, 26 Jun 2022 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना आज होगी। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही दुनिया की लगभग आधी से ज्यादा नदियां दवाओं के कारण दूषित हो रही हैं। नदियों में दवाइयों के कारण बढ़ रहा प्रदूषण भी डराने लगा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर....
विज्ञापन

2 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रामपुर, आजमगढ़ समेत तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना आज
उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना रविवार को होगी। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
दुनिया की लगभग आधी नदियां दवाओं से दूषित
दुनिया की लगभग आधी से ज्यादा नदियां दवाओं के कारण दूषित हो रही हैं। नदियों में दवाइयों के कारण बढ़ रहा प्रदूषण भी डराने लगा है, क्योंकि यह प्रदूषण अप्रत्यक्ष तौर पर करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

4 of 16
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए दी। साथ ही बताया कि कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार आईटीआई, पूसा की ऑटोमोबाइल वर्कशाप में होगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक से मिले मत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। मतगणना 16 दौर की होगी। रूझान सुबह नौ बजे से मिलने लगेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 16
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala
16 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस, बागी गुट का नाम शिवसेना बालासाहेब
महाराष्ट्र के बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम शिवसेना बालासाहेब रखने का एलान कर दिया। वहीं, इन्हें मनाने में नाकाम रही शिवसेना का सब्र टूटता दिख रहा है। एक ओर 16 बागी विधायकों को शनिवार को अयोग्य ठहराने संबंधी नोटिस भेजा गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ पर कांग्रेस एक साथ बीस राज्यों में आज रखेगी अपनी बात
अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस देश के बीस राज्यों में एक साथ अपनी बात रखेगी। ‘अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात’ पर रविवार को पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए पार्टी ने उन चेहरों को आगे किया है जो आक्रामक ढंग से पार्टी का पक्ष रखते है और बदली व्यवस्था में महत्व मिला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

8 of 16
पीएम मोदी जर्मनी रवाना - फोटो : ANI
पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी रवाना
जर्मनी में होने वाले दो दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह यूएई का भी दौरा करेंगे। जर्मनी और यूएई की अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने अपने दौरे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक और चर्चा भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 16
उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और बालासाहेब ठाकरे - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में सरकार बदलने से बड़ी हुई शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई, सियासी ड्रामे से धूमिल हो रही छवि
भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने को लेकर जल्दी में नहीं है। असल में भाजपा शिवसेना के आंतरिक संघर्ष के नतीजों के आधार पर फैसला करेगी। फिलहाल भाजपा शिवसेना के संघर्ष को इसके नगर निगमों, नगर निकायों व कस्बों तक के स्तर पर उतरने का इंतजार कर रही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 16
मौसम के मिजाज में होगा बदलाव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने जताई संभावना, जल्द ही इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश
हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद फिर से मौसम में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार अब कुछ राज्यों में जल्द खत्म होने वाला है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 16
तीस्ता सीतलवाड़ - फोटो : Social Media
गुजरात एटीएस ने तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से हिरासत में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह कहते हुए जाकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी थी कि कानून का दुरुपयोग करना ठीक नहीं। इस दौरान कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ का भी जिक्र किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 16
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
गर्भपात अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा बाइडन प्रशासन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के रो बनाम वेड मामले में दिए गए अपने पूर्व निर्णय को पलटने के बाद अमेरिका में गर्भपात के अधिकार को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई शुरू होने के संकेत हैं। बाइडन प्रशासन ने गर्भपात अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष का इरादा जताते हुए साफ किया है कि वह राज्यों को इसके लिए इस्तेमाल होने वाली गोली को प्रतिबंधित नहीं करने देगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

13 of 16
श्रीलंका में आर्थिक संकट। - फोटो : Twitter
'रोटी' के लिए भारतीय रकम में से 70 लाख डॉलर खर्च करेगा, आज कोलंबो पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
श्रीलंका सरकार ने जरूरी खाद्य वस्तु आयात के लिए भारत द्वारा विस्तारित एक अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट में से 70 लाख डॉलर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। 18 करोड़ डॉलर की खाद्य वस्तुएं अतिरिक्त होंगी जो भारत से आयात की जाएंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

14 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
चीन से ‘दुनिया की फैक्टरी’ का दर्जा छीन सकता है वियतनाम
जमीन की कम कीमतों, श्रमिकों के कम वेतन और फैक्टरियां व गोदाम चलाने पर कर्म खर्च की खासियतोें के चलते वियतनाम जल्द ही चीन से दुनिया की फैक्टरी का दर्जा छीन सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

15 of 16
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
मंकीपॉक्स : ब्रिटेन ने चेताया, नए या एक से अधिक यौन साझेदारों से रहें सतर्क, 96 फीसदी मरीज जीबीएमएसएम समुदाय से
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों से चिंतित ब्रिटेन के उच्च स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि नए या एकाधिक यौन साझेदारों के साथ इसके लक्षणों को लेकर सतर्क रहें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

16 of 16
Largest bacteria - फोटो : Twitter
आंखों से नजर आने वाला सबसे बड़ा जीवाणु मिला
एक बड़ी सफलता के रूप में वैज्ञानिकों ने कैरिबियन में सबसे बड़े जीवाणु (बैक्टीरिया) की खोज की है। थियोमार्गरीटा मैग्निफा नाम का यह जीवाणु अन्य सभी ज्ञात विशाल जीवाणुओं की तुलना में तकरीबन 50 गुना बड़ा है और नग्न आंखों से दिखाई देने वाला पहला जीवाणु है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें