पीएम मोदी आज भी गुजरात में रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और अभी 35 और रैलियां करेंगे। वहीं श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) के पॉलीग्राफ टेस्ट का मुख्य सत्र आज होगा। कल बुखार होने के कारण नहीं हो पाया था। साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा, हम देखना चाहते हैं कि चुनाव आयुक्त गोयल की नियुक्ति में कौनसी प्रक्रिया अपनाई गई? इसमें कहीं कुछ गड़बड़ी तो नहीं हुई? कोर्ट ने आज (बृहस्पतिवार) फाइल पेश करने के लिए कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...