ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिला जज की अदालत में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष ने दलील दी कि ज्ञानवापी का असली मालिक आलमगीर है, जिस वक्त मस्जिद का निर्माण हुआ उस वक्त मुगल शासक औरंगजेब का शासन था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही दो माह की ट्रेनिंग के बाद आज से 11 महिलाएं राजघाट डिपो से बसों को लेकर कई मार्गों के लिए रवाना होंगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनके लिए रोजगार संभावनाएं भी बढ़ेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...