फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर में करेंगे जनसभा, जेलेंस्की अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Sun, 24 Apr 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार जनसभा करेंगे। पंचायत राज दिवस पर सांबा के पल्ली गांव से देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश देंगे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
आज जम्मू पहुंचेंगे पीएम मोदी, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार जनसभा करेंगे। पीएम पंचायत राज दिवस पर सांबा के पल्ली गांव से देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे संदेश। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश को करीब 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसके अलावा 38 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 15
वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

जेलेंस्की आज अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इस युद्ध का अंत कहीं नजर नहीं आता। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 15
France election 2022 : Marine Le Pen and Emmanuel Macron - फोटो : social media

फ्रांस में अंतिम दौर का मतदान आज
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज अंतिम राउंड का मतदान होगा। इस बार मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जीत की संभावना अधिक है जबकि धुर दक्षिणपंथी प्रत्याशी मैरिन ली पेन की राह मुश्किल नजर आ रही है। नतीजों की घोषणा सोमवार को होगी और यदि मैक्रों ने चुनाव जीता तो वह 20 साल में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले शख्स बन जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 15
पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व: पानीपत में भव्य समागम आज
पानीपत में ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश उत्सव का प्रारंभ रविवार सुबह नौ बजे से होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आठ ड्रोन पंडाल पर नजर रखेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 15
खेलो इंडिया। - फोटो : सोशल मीडिया

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का आज से आगाज
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम खेलो इंडिया के तहत 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों' का आगाज बेंगलुरु में आज से होने जा रहा है। इन खेलों का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में करेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन खेलों में देश भर के 189 विश्वविद्यालयों के लगभग 39 सौ पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 15
जहांगीरपुरी मे फिलहाल जारी है पुलिस की मौजूदगी। - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी में आज शांति का संदेश देने निकलेगी तिरंगा यात्रा
जहांगीरपुरी में दंगे के बाद पैदा हुए तनाव को दूर करने और इलाके में शांति स्थापित करने के लिए आज तिरंगा यात्रा निकालने के लिए शांति समिति ने तैयारी पूरी कर ली है। समिति ने पुलिस से मिलकर यात्रा का रूट और लोगों की संख्या तय की। करीब एक किलोमीटर की दूरी में निकलने वाली इस यात्रा में दो समुदाय के करीब 50 लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 15
राणा दंपति की गिरफ्तारी के बाद मुंबई में बवाल। - फोटो : ANI
नवनीत और रवि राणा की आज बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेशी
मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही आज मुंबई पुलिस राणा दंपती को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश करेगी। उन पर अलग-अलग समूहों के बीच नफरत फैलाने का आरोप है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया खार पुलिस स्टेशन पहुंचे और राणा दंपति से मुलाकात की।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 15
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी दिल्ली में आज से सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू का आगाज
आईआईटी दिल्ली की ओर से देश का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू-22 छात्रों को मस्ती का मौका देने जा रहा है। सालाना आयोजित होने वाला यह फेस्ट रविवार से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को होगा। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 15
बिजली संकट। - फोटो : पीटीआई

यूपी में एक लाख से ऊपर की आबादी वाले नगरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
उत्तर प्रदेश के एक लाख और उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। इससे अगले पांच साल में सभी बिजली वितरण कंपनियों को 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करनी पड़ेगी। शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए डीजल जेनरेटर के स्थान पर नवीकरणीय ऊर्जा बैटरी बैकअप या इसी प्रकार की स्वच्छ प्रौद्योगिकी का प्रावधान किया जाएगा। महानगरों व शहरों को नो ट्रिपिंग जोन भी बनाना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 15
केदारनाथ यात्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग
छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। खुद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय से यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे। केदारनाथ से रुद्रप्रयाग और देहरादून से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से लिंक किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

12 of 15
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला

300 करोड़ी क्लब में ‘केजीएफ 2’ हिंदी की धमाकेदार एंट्री
प्रशांत नील निर्देशित व यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के 10वें दिन फिर नया धमाका किया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को बीते दिन की तरह ही शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। ‘बाहुबली 2’ ने 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा रिलीज के 11वें दिन छुआ था, ‘केजीएफ 2’ ने ये कमाल रिलीज के 10वें दिन ही कर दिखाया है। पढ़ें पूरी खबर...

13 of 15
अवैध तेल रिफाइनरी परिसर में विस्फोट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

नाइजीरिया के एक अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी परिसर में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए।लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास के इमारतों तक फैल गई है। पढ़ें पूरी खबर...

 

14 of 15
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। - फोटो : Amar Ujala Graphics

आरसीबी की शर्मनाक हार
आईपीएल के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। केन विलियमसन की अगुआई में हैदराबाद ने बैंगलोर को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। एसआरएच ने बैंगलोर को महज 68 रन के स्कोर पर समेटने के बाद आठ ओवर में ही एक विकेट खोकर बाजी मार ली। आईपीएल में यह किसी भी टीम के लिए गेंदों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

15 of 15
Rajnath Singh - फोटो : Amar Ujala
राजनाथ सिंह की दो टूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। हम सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कभी नहीं हिचकिचाएंगे। हमारी सरकार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें