फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, इसरो ने रचा इतिहास, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 23 Oct 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। आज शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे। वहीं, इसरो का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इसे शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 12.07 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) से लॉन्च किया गया था। इसरो ने बताया कि ब्रिटेन स्थित ग्राहक के सभी 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को निर्धारित निचली कक्षाओं (एलईओ) में स्थापित कर दिया गया है। साथ ही टी-20 विश्व कप के मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले महीने एशिया कप टी20 में दो बार आमने-सामने आई थीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, रामनगरी में है दीपोत्सव
पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। आज शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे। अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
LVM3-M2 Rocket - फोटो : ANI

इसरो ने रचा इतिहास: सबसे भारी रॉकेट LAWM3-M2 का मिशन सफल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 (LVM3-M2/OneWeb India-1) का मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इसे शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 12.07 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) से लॉन्च किया गया था। इसरो ने बताया कि ब्रिटेन स्थित ग्राहक के सभी 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को निर्धारित निचली कक्षाओं (एलईओ) में स्थापित कर दिया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने
टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। सुपर-12 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-12 राउंड में ही आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले महीने एशिया कप टी20 में दो बार आमने-सामने आई थीं। ग्रुप राउंड में पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं, सुपर-फोर में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। अब इस साल कुल तीसरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : पीटीआई

शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को समर्थन आज
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में राष्ट्रपति शी को तीसरा कार्यकाल दिए जाने का प्रस्ताव शनिवार की बैठक में पेश किया गया जिस पर आज अंतिम मुहर लगना तय माना जा रहा है। पार्टी कांग्रेस में शनिवार को केंद्रीय समिति का चुनाव करने और राष्ट्रपति को ज्यादा अधिकार देने के लिए संविधान में संशोधन समेत कई प्रस्ताव पारित करने के बाद सप्ताह भर से चल रहा सत्र समाप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता शी ने की। अब आज पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक होगी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
छोटी दिवाली को क्यों कहते हैं नरक चतु्र्दशी - फोटो : amar ujala

Chhoti Diwali 2022: छोटी दिवाली आज, जानें इसे नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं? 
दीपावली के पावन पर्व की शुरुआत 23 अक्तूबर 2022 से हो रही है। दीपावली पांच दिनों का पर्व होता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसके बाद छोटी दिवाली और दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। हालांकि इस बार छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाई जा रही है। 23 अक्तूबर से नरक चतुर्दशी की तिथि लग रही है। वहीं दिवाली के दिन यानी 24 अक्तूबर को छोटी दिवाली और प्रकाश पर्व दीपावली मनाई जा रही है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
दिवाली पर वायु प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर ऐसी रहेगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली सहित देश भर के लोग दिवाली की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वायु गुणवत्ता की समस्या भी सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार शाम को 266 पर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (SAFAR) प्रणाली के अनुसार, शनिवार शाम को समग्र दिल्ली क्षेत्र में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब' श्रेणी में 266 दर्ज की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में 327, मथुरा रोड पर 'खराब' श्रेणी में 293 और गुरुग्राम में 'मध्यम' श्रेणी में 156 दर्ज की गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर वायु गुणवत्ता में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
अवारा कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला

आवारा कुत्तों पर अदालत सख्त
देश में हाल ही में कुत्तों के काटने की हैरान कर देने वाली खबरें सामने आई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने शनिवार को आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के संबंध में कई निर्देश जारी किए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस को आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन ने बताई मीडिया से नफरत करने की वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मी जगत के सितारे जहां मीडिया और पैपराजी के साथ आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं तो वहीं अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर उन्हें डांटती या फटकार लगाती नजर आती हैं, जिसके लिए उन्हें आए दिन खूब ट्रोल भी किया जाता है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह मीडिया से इतनी नफरत क्यों करती हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मंगल ग्रह। - फोटो : Pixabay

मंगल पर क्रैश लैंडिंग से उपकरण गिराएगा नासा का यान
नासा मंगल ग्रह पर अपना यान क्रैश करेगा। एक विशेष तकनीक की मदद से क्रैश होने के बाद इसमें लगे उपकरण वहीं गिर जाएंगे, ताकि अन्य जानकारियां इकट्ठी की जा सकें। दरअसल, नासा के पास मंगल पर यान उतारने के लिए एक शानदार कारगर तकनीक है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Rishi Sunak - फोटो : Social Media

सुनक ने हासिल किया 100 सांसदों का समर्थन
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए न्यूनतम नामांकन की सीमा को पार कर लिया है। उन्हें कंजरवेटिव पार्टी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए 100 से अधिक नामांकन हासिल हो गए हैं। देश की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पद पर दावा करने वालों में ऋषि सुनक पहले हैं, जिन्होंने 100 सांसदों का समर्थन प्राप्त किया है। इस बार मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के बीच होता दिखाई दे रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

भारतीय उच्चायोग ने बताए यूक्रेन से बाहर जाने के 5 रास्ते
रूस- यूक्रेन बीच जारी जबर्दस्त जंग को अब तक करीब नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसका अभी तक कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन में अभी भी भारतीय नागरिक हैं जिनको भारत ने युद्धग्रस्त क्षेत्र से तुरंत निकलने को कहा है। इसके लिए कीव में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें वर्तमान में यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा गया है साथ ही दूतावास ने नागरिकों को सीमा पार करने के लिए पांच रास्ते बताए हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें