फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: रामनाथ कोविंद की विदाई की तैयारी, दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 22 Jul 2022 06:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्तमान राष्ट्रपति कोविंद को विदाई भोज देंगे। समाज में समतावाद और अखंडता के पैरोकार व जमीन से उठकर देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। वहीं, राजधानी में गुरुवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही नौकरी के लिहाज से दुनियाभर के शीर्ष-10 कंपनियों में से भारत की पांच कंपनियां शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Ramnath Kovind - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्तमान राष्ट्रपति कोविंद को विदाई भोज देंगे। समाज में समतावाद और अखंडता के पैरोकार व जमीन से उठकर देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के बने कोविंद का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। दो वर्ष का समय कोविड महामारी में बीतने के बाद भी उनके कार्यकाल को कई अहम उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
राजधानी में बृहस्पतिवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि, बादलों की छाए रहने की वजह से सूरज के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pexels.com
नौकरी के लिहाज से शीर्ष-10 में भारत की पांच कंपनियां
नौकरी करने के लिहाज से भारत में माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। हालांकि, ऐसी शीर्ष-10 कंपनियों में से 5 घरेलू हैं। मर्सिडीज बेंज इस मामले में दूसरे स्थान और अमेजन इंडिया तीसरे स्थान पर है। रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2022 की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में टाटा समूह की तीन कंपनियां हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी - फोटो : अमर उजाला
अब ज्यादा अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
अब ज्यादा-से-ज्यादा अस्पतालों में मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को मर्जी से अस्पतालों को पैनल में शामिल करने की आजादी दी है। कंपनियों को बोर्ड स्तर पर एक नीति बनानी होगी। उसके बाद वे किसी भी अस्पताल को पैनल में ला सकती हैं। इस फैसले से कैशलेस सुविधाओं के नियमों को आसान बना दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
लू से रोज 39 लोग पहुंचे थे अस्पताल
इस साल स्पेन, इंग्लैंड भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं जबकि भारत ने बीते महीनों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी झेली है। इस साल लू की वजह से 90 दिन में रोजाना 39 लोग बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हर दूसरे दिन लू की वजह से एक मरीज की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल अप्रैल से लेकर जून माह के बीच पड़ी भीषण गर्मी के स्वास्थ्य पर असर को लेकर पहली रिपोर्ट तैयार की है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI
ठाकरे की विरासत नहीं संभाल पाए उद्धव
शिवसेना के विधायकों के बाद अब सांसदों पर से भी पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नियंत्रण खो दिया है। शिवसेना की मौजूदा स्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की विरासत खत्म होने की कगार पर है। वहीं पार्टी के युवा नेता आदित्य ठाकरे बृहस्पतिवार को तीन दिनों के लिए शिव संवाद यात्रा पर निकले हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
हीमोफीलिया-बी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
अब वायरस से होगा खून बहने का इलाज
हीमोफीलिया-बी यानी रक्तस्राव की बीमारी का इलाज अब एक वायरस के जरिए हो सकेगा। ब्रिटिश चिकित्सकों ने शोधों के बाद दावा किया है कि वायरस के माध्यम में उन्होंने जन्म से ही हीमोफीलिया-बी से पीड़ित मरीज को पूरी तरह ठीक करने में सफलता पाई है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग (फाइल) - फोटो : PTI
भारतीय छात्रों के लिए चीन जल्द खोलेगा अपनी सीमाएं
चीन का कहना है कि कोविड की वजह से लागू किए गए वीजा प्रतिबंधों के कारण फंसे हजारों भारतीय छात्रों की वापसी के मसले पर प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ली केकियांग मंगलवार को ग्लोबल बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवस्थित तरीके से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है, जिसमें हजारों फंसे हुए विदेशी छात्रों के चीनी कॉलेजों तक फिर से पहुंचेन की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।
पढ़ें पूरी खबर....

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को मिला 87वां स्थान
किसी भी देश की अंतरराष्ट्रीय ताकत वहां की पासपोर्ट रैंकिंग से देखी जाती है और इसमें पाकिस्तान को 109वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा है। 199 देशों में एक बार फिर जापान की पासपोर्ट रैंकिंग शीर्ष पर है, जबकि अफगानिस्तान इसमें सबसे निचली पायदान पर है। भारत 87वें स्थान पर है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
बिजली कटौती और बढ़ी हुई दरों को लेकर जमात-ए-इस्लामी करेगी रैली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में बिजली कटौती व दर वृद्धि के विरुद्ध रैली आज
पाकिस्तान में चीन के साथ कई विद्युत परियोजनाओं पर काम होने के बावजूद बिजली का संकट चरम पर है। हालात यह है कि कई जगह 16 घंटे की बिजली कटौती जारी है जबकि बिजली दरें काफी बढ़ी हुई हैं। इसके हल विरोध में जमात-ए-इस्लामी (जेआई) शुक्रवार को रैली करने जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
राष्ट्रपति पद के लिए विजयी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : पीआईबी
ऐसा है मुर्मू का गांव
चंद दिन पहले तक आम गांव की श्रेणी वाला मुर्मू का गांव बेहद खास हो गया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव की बेटी द्रौपदी देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति जो बनने जा रही हैं। बृहस्पतिवार शाम से ही यहां जश्न शुरू हो गया। मगर, आम से खास बने इस गांव की कहानी तमाम चुनौतियों का सामना करने वाले दूसरे तमाम गांवों की ही तरह है। हालांकि, स्थानीय लोगों को अपने दिन बहुरने की उम्मीद दिखने लगी है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें