फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: जहांगीरपुरी हिंसा के 14 आरोपियों को हिरासत, केंद्र में फिर तीसरे मोर्चे की तैयारी, पढ़ें आज के अहम समाचार

Sun, 17 Apr 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 20 गिरफ्तारियां की हैं। इसमें से 14 को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया, जिन्हें अदालत ने हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा मुंबई में जल्द ही गैर-भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होने वाली है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 8
जहांगीरपुरी हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी हिंसा के भी अपडेट
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हिंसा की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala
गैर-भाजपाई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मुंबई में लगेगा जमावड़ा
देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए जल्दी ही मुंबई में गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन होने की संभावना है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : amar ujala graphics
पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार में पहुंचा
आईपीएल 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
रिपुन बोरा ने टीएमसी जॉइन की। - फोटो : ANI
इस्तीफों का दौर
राज्यों की राजनीति में रविवार को इस्तीफा को दौर चला। सबसे पहले खबर असम से आई। यहां कांग्रेस नेता रिबुन बोरा ने पार्टी को अलविदा की कह दिया। असम से पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के त्याग पत्र में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ और भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासत
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के उनके प्रयासों में बाधा डाल रहा है। इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 8
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif
शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सत्ता संभालने के बाद भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच अर्थपूर्ण जुड़ाव शुरू करने की अपील की है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
kangana ranaut, kgf chapter 2 fame yash, vivek agnihotri - फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
इस समय केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघर दर्शकों की भीड़ से भरे हुए हैं और फिल्म पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस को एक्टर यश का स्वैग बेहद पसंद आ रहा है। चैप्टर 1 की तरह केजीएफ चैप्टर 2 में भी हर कोई यश की एक्टिंग के इंप्रेस हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें