फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, एलआईसी आईपीओ होगा सूचीबद्ध, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Tue, 17 May 2022 06:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में अदालत के आदेश पर हुए सर्वे का मामला अब एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इस पर सुनवाई कर सकता है। वहीं एलआईसी के शेयर आज सूचीबद्ध होंगे। इसे लेकर निवेशकों के बीच अच्छा माहौल नहीं है। साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को एक विशेष मौका दिया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Gyanvapi Case - फोटो : Amar Ujala

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, आज हो सकती है सुनवाई
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में अदालत के आदेश पर हुए सर्वे का मामला अब एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इस पर सुनवाई कर सकता है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक लगाने से हाईकोर्ट के इनकार के बाद यह याचिका दाखिल की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

एलआईसी आईपीओ आज होगा सूचीबद्ध
एलआईसी के शेयर आज सूचीबद्ध होंगे। इसे लेकर निवेशकों के बीच अच्छा माहौल नहीं है। इससे पहले भी सरकारी कंपनियों (पीएसयू) के साथ निवेशकों का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। 2009 से लेकर अब तक यानी 13 वर्षों में कुल 26 कंपनियां शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुईं। इनमें 15 ने घाटा दिया है, जबकि 11 ने फायदा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को एक विशेष मौका दिया जा रहा है। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो हाल ही में संपन्न यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा देने से चूक गए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) द्वारा ऐसे छात्रों को विशेष तौर पर दूसरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
शिमला में सोमवार को हुई झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

बादलों ने कम किए गर्मी के तेवर, आज से अगले चार दिन तक लू से राहत
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई शहरों में आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में आज से अगले चार दिनों तक लू नहीं चलेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो) विस्तार

किसान संगठनों का आज प्रदर्शन
पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने 17 मई को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने का एलान किया है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने ऑनलाइन बैठक करके मोर्चे की तैयारी की समीक्षा की। इस मोर्चे के दौरान भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
वजीराबाद घाट में सूखी दिखी यमुना - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के इन इलाकों में आज प्रभावित होगी जलापूर्ति
यमुना सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इससे दिल्ली में पेयजल की समस्या और गहराने लगी है। इससे दिल्ली के करीब 25 इलाकों में आज पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक अधिकारी के मुताबिक इन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति 40 प्रतिशत तक कम हो गई क्योंकि यमुना पहले से ही तकरीबन सूख चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
ज्ञानवापी सर्वे टीम। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में आज न्यायालय में पेश होने वाली रिपोर्ट पर संशय
ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की अदालत की पुष्टि के बाद विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने न्यायालय में आवेदन देकर अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्रा और सहायक अधिवक्ता आयुक्त अजय प्रताप सिंह पर कमीशन की कार्यवाही में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नियत तिथि 17 मई को कमीशन की रिपोर्ट देने में असमर्थता भी जताई है। उनके आवेदन पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दोनों आयुक्तों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
पोस्टमैन। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल की डिग्री अब डाकिया लाएगा
डाकिया डाक लाया की तर्ज पर अब दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) की डिग्री भी डाकिया लेकर आएगा। एसओएल ने वर्ष 2005 से 2019 तक अपना कोर्स पूरा करने वाले छात्रों तक डिग्री डाक से भिजवाने की सुविधा शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
लू का कहर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई
मौसम का बार-बार चरम पर पहुंचना जलवायु परिवर्तन का संकेत
बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण जलवायु परिवर्तन का असर अब चरम मौसमी घटनाओं के रूप में दिखने लगा है। भारत में एकतरफ उत्तर भारत में लू कहर ढा रही है तो दक्षिण और पूर्वोत्तर को भारी बारिश और बाढ़ के प्रकोप का शिकार होना पड़ रहा है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि बदलती जलवायु से हालात बद से बदतर ही होने जा रहे हैं। अब देश में लू से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारतीय और चीनी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : social media
अरुणाचल सीमा पर तेजी से बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख ने सोमवार को दावा किया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा के करीब अपनी तरफ तेजी से बुनियादी ढांचे को विकसित करने में जुटी है। हालांकि, पूर्वी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलीता ने यह भी दावा किया कि भारत भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के काम में जुटा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमताएं तैयार रखी जा सकें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI
नए पीएम रानिल विक्रमसिंघे का राजपक्षे कुनबे पर निशाना
श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को पहली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में देश में उभरी समस्याओं पर बात की। राजपक्षे परिवार पर निशाना साधते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि उनका लक्ष्य किसी परिवार या समूह को बचाना नहीं, बल्कि संकट में पड़े देश को संभालना है। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विपक्ष के दबाव के चलते अपने भाई महिंदा राजपक्षे को पीएम पद से हटा दिया था। हालांकि, उन्होंने अपना पद नहीं छोड़ा और देश के26वें प्रधानमंत्री के तौर पर रानिल विक्रमसिंघे को नियुक्त किया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें