राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। वहीं, यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। साथ ही मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विशेष सत्र होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
एआईसीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
- फोटो : PTI
कांग्रेस आज घेरेगी राज्यपालों-उपराज्यपालों के आवास
पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। साथ ही कल जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर पार्टी मुख्यालय में जमकर घुसने और नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी
यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई हो रही है। साथ ही बुलडोजर एक्शन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग जमीयत ने की है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
कार्यक्रम की तैयारियों में मशगूल सरकारी अमला।
- फोटो : amar ujala
पीएम की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का विशेष सत्र
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विशेष सत्र होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ था। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने पहले दिन बैठक की अध्यक्षता की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ आज पहुंचेंगे जम्मू कश्मीर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। पहले दिन वह एलओसी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वह महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की।
- फोटो : PTI
भारत-आसियान : आज से विदेश मंत्रियों की वार्ता
भारत 16 से 17 जून तक दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। आसियान 10 राष्ट्रों का समूह है, जिसके साथ संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर यह बैठक हो रही। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
गैस कनेक्शन की सुरक्षा राशि में वृद्धि।
- फोटो : istock
नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन के सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) में 750 रुपये की वृद्धि कर दी है। उपभोक्ताओं को अब हर कनेक्शन के लिए 1,450 रुपये के बजाय 2200 रुपये देना जमा करना होगा। इसे 16 जून यानी आज से लागू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
दिल्ली में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के बाद राहत
बीते ढाई महीने से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बरसात से राहत मिलनी शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश के बाद उम्मीद है कि इससे बैचैन लोगों को कुछ राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट होगी। बारिश के साथ ही तेज हवाओं और बिजली चमकने का भी सिलसिला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गर्मी के तेवर नरम होने के संकेत दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच एनटीएजीआई की बैठक आज
देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटीएजीआई) यानी राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी परामर्श समूह की गुरुवार एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक करेगा। इस बैठक में 6-12 आयु वर्ग के कोवैक्सीन और कॉर्बेवैक्स टीकों के आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में देश में 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
भगवान जगन्नाथ।
- फोटो : फाइल फोटो
परंपरा के अनुसार ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ
ओडिशा के पुरी में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा से भगवान श्री जगन्नाथ रोगी हो जाते हैं। इस दिन से अगले 14 दिनों तक भगवान जगन्नाथ 'बीमार' रहते हैं। 108 घड़े पानी से स्नान करने के एक दिन बाद बुधवार को भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ अपने मंदिर में ही रहे, क्योंकि परंपरा के अनुसार वे ‘बीमार’ पड़ जाते हैं और एक पखवाड़े तक एकांत में रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : Social Media
हिंसक जिहादियों के खिलाफ आज वीएचपी करेगा देशव्यापी प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बताया कि संगठन का युवा स्कंध बजरंग दल देशभर में इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। विहिप ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि आज देशभर में जिला मुख्यालयों पर इस्लामी कट्टरपंथियों के बढ़ते चरमपंथ व हिंसक घटनाओं के खिलाफ धरना देकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
भारतीय सेना
- फोटो : पीटीआई
ऊंचाई पर तैनात जवानों के दिल-दिमाग में ब्लड क्लॉट होने का खतरा
अभी तक निचले और ऊंचाई स्थानों पर रहने वालों के बीच थ्रोम्बोसिस को लेकर चिकित्सीय अध्ययनों में अलग अलग दावे किए जा रहे थे लेकिन पहली बार वैज्ञानिक तौर पर यह साबित हुआ कि अधिक ऊंचाई पर रहने वाले काफी तेजी से इसकी चपेट में आ सकते हैं। देश के दो दर्जन से भी अधिक सैन्य चिकित्सीय संस्थानों ने मिलकर जवानों को लेकर महामारी विज्ञान के साथ यह अध्ययन किया है जो 10 वर्ष पहले साल 2012 में शुरू हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंटनी फौसी कोरोना संक्रमित
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी बुधवार (स्थानीय समय) को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने जानकारी दी कि उनको कोरोना के सभी डोज लगा दी गई हैं। वह इस समय हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। आगे कहा कि डॉ फौसी ठीक होने तक आइसोलेशन में रहेंगे और वहीं अपने घर से काम करना जारी रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...