फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: आज पंजाब में मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे भगवंत मान, किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 करोड़ रुपये, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 16 Apr 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे।1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। वहीं पंजाब सरकार शनिवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी। आईपीएल में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/
पंजाब : 1 जुलाई से मिलने लगेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम भगवंत मान आज करेंगे घोषणा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे।1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। आप सरकार का एक महीना पूरा होने पर सीएम मान आज इसकी घोषणा करने वाले हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली में कोरोना: सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के लिए कहा, सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना पर सरकार नजर रखे हुए हैं। अस्पतालों में दाखिला नहीं बढ़ रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि सरकार ने स्वास्थ्य सरंचना को दुरुस्त कर लिया है। साथ ही सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में येलो अलर्ट: पांच दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता पारा
हरियाणा में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पंजाब: आज किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 करोड़ रुपये, नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रति क्विंटल 400 रुपये मुआवजे की मांग की
पंजाब सरकार शनिवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अब तक किसानों को 828 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 13
हनुमान जयंती
Hanuman Janmotsav 2022: आज है हनुमान जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमानजी के पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
Ballia Paper Leak Case: पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर आज बलिया बंद, व्यापारी और छात्र संगठनों ने किया समर्थन
बलिया के निर्दोष पत्रकारों की रिहाई एवं डीएम और एसपी के निलंबन की मांग को लेकर ‘संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले चल रहे धरना के क्रम में गुरुवार को हुई बैठक में 16 अप्रैल को बलिया बंद करने की घोषणा की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
एटीएस ने मुर्तजा को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : ANI
गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा से पूछताछ पूरी, आज गोरखपुर जेल में दाखिल करेगी एटीएस
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड शुक्रवार को पूरी हो गई। शनिवार को उसे गोरखपुर जेल में दाखिल कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एटीएस को पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है, जिसका मिलान मुर्तजा के पास से बरामद लैपटॉप और मोबाइल के डाटा से कराया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
देश का सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र पढ़ते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला को सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र सम्मान : पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा, दो और पुरस्कार
अमर उजाला फिर अपने पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा है। निर्भीक, निष्पक्ष और सच्ची खबरों के लिए अमर उजाला को वर्ष 2022 के अफाक्स मीडिया ब्रांड अवॉर्ड के तहत सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र घोषित किया गया  है। अफाक्स ने अमर उजाला के रक्तदान-महादान अभियान को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्वर्ण पदक से नवाजा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
Voice Modulation - फोटो : Pixabay
विश्व आवाज दिवस आज : वर्चुअल लाइफ छीन रही आवाज, गुम हो रही शहद सी मीठी बोली की मिठास
सी वाणी बोलिए, मन का आपा खोये, औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए... कबीर का यह दोहा सिर्फ किताबों की इबारत बनकर रह गया है। आज लोगों की आवाज की मिठास कहीं गुम होती जा रही है। मनोवैज्ञानिक बता रहे हैं कि वर्चुअल सोशल लाइफ पर अपने आप को सबसे बेहतर दिखाने की होड़ और लोगों का ध्यान आकर्षितकरने के अलावा भागमभाग भरी लाइफ का तनाव लोगों को कर्कश बना रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में कोरोना का पहला मामला: दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो हुए संक्रमित, क्या रद्द होगा आरसीबी के खिलाफ मैच?
आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी। शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
शिवपाल ने भंग कीं प्रसपा की सभी कमेटियां - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव का बड़ा फैसला: प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग कीं, भगवाधारी होने का संकेत!
भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर: बारामुला के पट्टन में सरपंच को आतंकियों ने मार डाला, सेब के बगीचे में खून से लथपथ मिला था शव
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सरपंच मंजूर अहमद बांगरू की गोली मारकर हत्या कर दी। रख इलाके में गोलियों से छलनी उनका शरीर एक सेब के बगीचे में पड़ा मिला। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की तलाश में पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें