फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmarUjala Top News: कानून मंत्रियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट मिला, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 15 Oct 2022 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। वहीं देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। साथ ही भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एच और एल वर्कर वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट स्वीकार कर लिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
आज कानून मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देश में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट मिला
देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये भारत के कई राज्यों तक पहुंचा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी दूतावास ने वीजा के एक लाख आवेदन स्वीकार किए
अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को अमेरिकी दूतावास ने बड़ी राहत दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एच और एल वर्कर वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट स्वीकार कर लिए हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
आज अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर अलीगढ़ पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 18 घंटे तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री हैबिटेट सेंटर समेत 406 करोड़ की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह मुरादाबाद से हेलीकॉप्टर से लोधा आईटीएम कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का जायजा लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
साईबाबा को बरी करने के फैसले में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार
साईबाबा और अन्य को बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ शनिवार को सुनवाई करेगी। इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ के फैसले के बारे में बताया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
माफिया अतीक की 34 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क
फूलपुर से पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद की मुश्किल और बढ़ती जा रही है। खुद गुजरात की जेल में बंद है। वहीं दोनों बेटे उत्तर प्रदेश के जेल में, सिर्फ पत्नी ही घर पर है। प्रशासन ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्रवाई के तहत अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
कारपेट को स्टॉल पर सजाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
कालीन नगरी 43वां इंडिया कारपेट एक्सपो आज से
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के संयोजन में कालीन नगरी भदोही में पहली बार इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले एक्सपो का यह 43वां संस्करण होगा। परिषद के पदाधिकारियों ने एक्सपो में 63 देशों के 375 कालीन आयातकों के भाग लेने की पुष्टि की है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को इसका शुभारंभ करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन - फोटो : पीटीआई
ऊना पहुंचे इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ऊना पहुंच गए हैं। वह शनिवार को ऊना के सलोह स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वह 130 पासआउट प्रशिक्षुओं को डिग्री और नौ मेडल विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Online Shopping - फोटो : Istock
त्योहारी सीजन में खरीदारी पर महंगाई का असर नहीं
लगातार बढ़ रही महंगाई और ब्याज दरों के ऊपर जाने के बाद भी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की खरीदी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इस साल त्योहारी मौसम में नवंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से 27 अरब डॉलर की खरीदारी होने की उम्मीद है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमरउजाला

आज से कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी करेंगे सैलानी
मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें