फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: राष्ट्रपति मुर्मू आज करेंगी देश को संबोधित, हर महीने बदलेंगी बिजली दरें, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 14 Aug 2022 05:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। वहीं अब बिजली की दरें भी डीजल-पेट्रोल की तर्ज पर बदलेंगी। अंतर बस इतना होगा कि डीजल-पेट्रोल की दरों में रोजाना बदलाव होता है जबकि बिजली दरों में बदलाव हर महीने होगा। साथ ही भारत में आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लोग दुनियाभर से भारत को बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक संदेश पृथ्वी ग्रह से दूर अंतरिक्ष से आया है। संदेश इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से भेजा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। - फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हर महीने बदलेंगी बिजली दरें
अब बिजली की दरें भी डीजल-पेट्रोल की तर्ज पर बदलेंगी। अंतर बस इतना होगा कि डीजल-पेट्रोल की दरों में रोजाना बदलाव होता है जबकि बिजली दरों में बदलाव हर महीने होगा। दरअसल, विद्युत उत्पादन गृहों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस आदि की कीमतों के आधार पर बिजली दरें तय की जाएंगी। इसकी वसूली उपभोक्ताओं से की जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 12
भारत को बधाई संदेश देती अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी - फोटो : ANI
अंतरिक्ष यात्री ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
भारत में आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लोग दुनियाभर से भारत को बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक संदेश पृथ्वी ग्रह से दूर अंतरिक्ष से आया है। संदेश इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से भेजा है।  क्रिस्टोफोरेटी ने इस विशेष अवसर पर देश को बधाई देते हुए अंतरिक्ष से एक वीडियो संदेश भेजा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
Delhi-up Border - फोटो : ANI
दिल्ली जाने से पहले समझ लें रूट प्लान
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज रात 2 बजे से बस, ट्रक व छोटे कॉमर्शियल वाहन बॉर्डर पार कर दिल्ली नहीं जा पाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने जनपद में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। प्लान सोमवार दोपहर कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा। ऐसे में यदि आप दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रूट जरूर समझ लें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
कोविड जांच केंद्र में जांच करवाती युवती। - फोटो : prayagraj
निजी लैब में ज्यादा निकल रहे संक्रमित
प्रदेश में निजी लैब में कोविड जांच कराने वाले 15 फीसदी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। वहीं, जिला अस्पताल में यह दर .73 व मेडिकल कॉलेजों में 1.90 फीसदी है। ऐसे में निजी लैब में संक्रमण दर अधिक होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राजधानी में मौसमी उतार-चढ़ाव जारी है। इस कड़ी में शनिवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद आसमान में कुछ देर के लिए बादल छाए। हालांकि, किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
आज पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगा शनि ग्रह
पर्सीड उल्कापात के बाद इस सप्ताह आकाश में एक और रोचक घटना नजर आएगी। 14 अगस्त को शनि ग्रह पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगा। आकाश के साफ होने पर पूरी रात चमकदार शनि बगैर टेलीस्कोप के ही नजर आएगा। इस दौरान यह पृथ्वी के इतना निकट होगा कि साधारण टेलीस्कोप से इसके खूबसूरत छल्ले देखे जा सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Nirmala Sitharaman - फोटो : Twitter@nsitharaman
सीतारमण बोलीं- वित्तीय हालात की समीक्षा के बाद ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करें राज्य सरकारें
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘‘मुफ्त उपहार’’ देने वाले राज्यों से शनिवार को कहा कि वे अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही लोगों को मुफ्त सुविधाएं मुहैया कराएं और उसके अनुसार ही बजटीय प्रावधान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मुफ्त की रेवड़ी' बांटने के बयान देने के बाद सीतारमण ने कहा कि मुफ्त सुविधाओं को लेकर बहस शुरू होना अच्छा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
blackbuck - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के हाथों मारे गए काले हिरण का बिश्नोई समाज बना रहा स्मारक
राजस्थान में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हाथों 24 वर्ष पहले मारे गए काले हिरण का स्मारक बनाया जा रहा है। पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए मशहूर बिश्नोई समाज की तरफ से जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में बनाए जा रहे स्मारक में काले हिरण की 800 किलो की मूर्ति लगाई जाएगी, जिसके सींग असली होंगे। इन्हें जंगल में प्राकृतिक रूप से मरने वाले हिरण के अवशेष से लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन - फोटो : ANI

अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की तारीफ
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैरी मिलबेन ने ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर भारतीयों का मन मोह लिया था। वहीं मैरी ने एएनआई से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें