फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ज्ञानवापी मामले में फैसला आज, CAA समेत 220 याचिकाओं पर SC में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 12 Sep 2022 06:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर आज वाराणसी जिला जज की अदालत में फैसला होगा। तीन महीने से ज्यादा समय तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी हैं। हिंदू पक्ष की ओर से इस मामले को सुनवाई योग्य करार देने के लिए कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट 220 जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है। इनमें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की वैधानिकता के खिलाफ दायर याचिकाएं भी शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में फैसला आज, वाराणसी जिला जज की अदालत पर टिकीं सबकी निगाहें
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर आज वाराणसी जिला जज की अदालत में फैसला होगा। तीन महीने से ज्यादा समय तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी हैं। हिंदू पक्ष की ओर से इस मामले को सुनवाई योग्य करार देने के लिए कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। उधर, मुस्लिम पक्ष ने इस वाद को खारिज कराने के लिए अदालत को सबूत सौंपे हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

CAA समेत 220 जनहित याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 220 जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है। इनमें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की वैधानिकता के खिलाफ दायर याचिकाएं भी शामिल हैं। करीब दो वर्ष से लंबित इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस यूयू ललित और एस रवींद्र भट की पीठ सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार 220 याचिकाएं इस पीठ के सामने सूचीबद्ध की गई हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

आज विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
JEE Advanvce Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

JEE-Advanced: पिछले चार साल में सभी श्रेणियों में सबसे कम कटऑफ, काउंसलिंग आज से
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के परिणाम रविवार को घोषित हो गए। पिछले चार सालों की तुलना में इस बार हर श्रेणी ने पास होने के लिए न्यूनतम सकल अंक में कमी आई है। साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस साल पास प्रतिशत में भी गिरावट हुई है। देश के सभी 23 आईआईटी में करीब 16,598 सीटें हैं। इनके लिए आज से काउंसलिंग की शुरुआत होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने वाले 40,712 अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
कार्लोस अल्कारेज (दाएं) और कास्पर रूड (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस ओपन में 19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने रचा इतिहास
19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसी के साथ 19 साल की उम्र में वह नंबर 1 रैंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। यूएस ओपन को 32 वर्ष बाद सबसे युवा चैंपियन मिला है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती। - फोटो : सोशल मीडिया

शंकराचार्य को आज परमहंसी गंगा आश्रम में दी जाएगी समाधि
बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में माइनर हार्ट अटैक आने के बाद अंतिम सांस ली। सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। उनके शिष्य ब्रह्म विद्यानंद ने बताया कि आज शाम 5 बजे उन्हें आश्रम में ही समाधि दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
आरएसएस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

एक कुआं, एक श्मशान अभियान आगे बढ़ाएगा संघ, आज होगी राष्ट्रीय एकता पर चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में दो दिनों में सामाजिक समरसता, गो सेवा और साल 2025 के स्वर्ण शताब्दी वर्ष में हर गांव तक पहुंच बनाने पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय एकता, धर्म जागरण, पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषय पर आज चर्चा होगी। इसके बाद अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख दोपहर में तीन दिवसीय बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की जानकारी देंगे।   पढ़ें पूरी खबर....

9 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 की घोषणा जल्द
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 की घोषणा जल्द होने वाली है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा था। नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

मदरसों को मिलने वाले पैसे की पड़ताल शुरू
उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की हो रही जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उनकी आय का स्रोत क्या है? उन्हें कहां से फंडिंग हो रही है और यहां पढ़ाया क्या जा रहा है? सर्वे 11 बिंदुओं पर हो रहा है। 15 अक्तूबर तक जिला स्तर पर सर्वे पूरा कर 25 तक शासन को रिपोर्ट भेजनी है। यूपी सरकार मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान देती है मगर कई ऐसे भी मदरसे हैं जिन्हें मान्यता नहीं है। 7442 मान्यता प्राप्त मदरसों में करीब 19 लाख छात्र पढ़ते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
त्योहारों में 35 फीसदी तक बढ़ेगी फ्रिज-टीवी की बिक्री। - फोटो : अमर उजाला

त्योहारों में 35 फीसदी तक बढ़ेगी फ्रिज-टीवी की बिक्री
महंगे उत्पादों की बढ़ती मांग और कीमतों में वृद्धि की वजह से इस त्योहारी सीजन में फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे अप्लायंसेज की बिक्री 35 फीसदी तक बढ़ सकती है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कुछ कंपनियों को उम्मीद है कि दूरदराज के क्षेत्रों में उनके सस्ते उत्पादों की बिक्री अच्छी रहेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
सड़क निर्माण (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

WHO ने कहा सड़कों की गुणवत्ता सुधारें, सब जगह हों फुटपाथ
विश्वभर में सड़कों की गुणवत्ता सुधारी जाए। पैदल यात्रियों के चलने के लिए सभी जगह फुटपाथ का निर्माण किया जाए। यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अलग-अलग संस्थाओं के साथ मिलकर राहगीरों को सड़क हादसे से बचाने और हेलमेट इस्तेमाल को लेकर वैश्विक स्तर पर ये दिशा-निर्देश जारी किए। इन दिशा-निर्देशों को आईआईटी दिल्ली के ट्रांसपोर्टेशन रिसर्च इंजरी प्रिवेंशन सेंटर द्वारा एक सामाजिक संस्था के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में इसकी जानकारी दी गई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें