फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ज्ञानवापी के 8 मामलों पर सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 12 Dec 2022 07:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह आज है। पीएम मोदी इस समारोह शिरकत करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। भूपेंद्र पटेल आज लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई आज तीन अदालतों में होगी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई होनी है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर दुबई में आज इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022 का उद्घाटन करेंगे। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दुनियाभर से प्रमुख राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक हस्तियों को एक साथ लाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई

भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार लेंगे गुजरात के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद में रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह आज है। पीएम मोदी इस समारोह शिरकत करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। भूपेंद्र पटेल आज लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।     पढे़ं पूरी खबर...
 

विज्ञापन

3 of 11
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की तीन अदालतों में आज ज्ञानवापी से जुड़े 8 मामलों की सुनवाई
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई आज तीन अदालतों में होगी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई होनी है। इसमें सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत की ओर से दिए गए सर्वे आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से दाखिल रिविजन याचिका सुनी जाएगी।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री जयशंकर आज करेंगे इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022 का उद्घाटन
विदेश मंत्री एस जयशंकर दुबई में आज इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022 का उद्घाटन करेंगे। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दुनियाभर से प्रमुख राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक हस्तियों को एक साथ लाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Apprenticeship Mela: 25 राज्यों के 197 जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेले का आयोजन आज
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा आज 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला यानी प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो

खौफजदा श्रद्धा डॉक्टरों को भी नहीं बताती थी मारपीट की बात
आफताब अमीन पूनावाला (28) श्रद्धा के साथ इतनी मारपीट करता था कि उसके मन में बहुत ज्यादा खौफ पैदा हो गया था। मारपीट के दौरान जब श्रद्धा को चोट लगती थी तो वह गिरने के कारण चोट लगने की बात कहती थी। श्रद्धा ने मुंबई के तीन अस्पतालों में इलाज कराया था, लेकिन कभी भी डाॅक्टर को मारपीट की बात नहीं बताई। यही कारण था कि इलाज के दौरान किसी भी अस्पताल ने श्रद्धा की एमएलसी नहीं बनवाई।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
काबुल में तालिबानी लड़ाके (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

PAK: पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच भारी गोलाबारी, 10 की मौत
पाकिस्तान की सेना और अफगान तालिबान लड़ाकों के बीच चमन सीमा पर भारी गोलाबारी जारी है। दोनों के बीच हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 37 लोग घायल हो गए है। देर शाम तक दोनों के बीच संघर्ष जारी था।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Lucknow : रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी हत्या के मामले में गिरफ्तार
रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलका भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या में दोषी करार दी जा चुकी हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
CBSE - फोटो : Social Media

CBSE: बच्चों का ख्याल कैसे रखें यह बताएगा सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब माता-पिता को बताएगा कि वह बच्चों का किस तरह से ख्याल रखें। बोर्ड अभिभावकों को बच्चों के करियर और शैक्षणिक विकल्पों पर ही ध्यान देना नहीं सिखाएगा बल्कि बच्चों को सामाजिक व भावनात्मक रूप से कैसे मजबूत किया जाए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। कोविड महामारी के बाद की स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने पॉजिटिव पैरेंटिंग: ए रेडी रेकनर नाम से एक पुस्तक तैयार की है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
आयुर्वेद (सांकेतिक तस्वीर)।

सम्मेलन: धरती से हर दो साल में लुप्त हो रही एक औषधि
विभिन्न जड़ी-बूटी और औषधियों का हम चिकित्सा के तौर पर सेवन करते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे प्रकृति की यह सौगात लुप्त हो रही है। धरती से हर दो साल में एक न एक औषधि लुप्त हो रही है, जिसके संरक्षण को लेकर आयुर्वेद की विश्व कांग्रेस में विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

Italy: रोम में एक बार में बंदूकधारी ने की फायरिंग, तीन की महिलाओं की मौत
इटली की राजधानी रोम में रविवार शाम एक बार में एक बंदूकधारी द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इतालवी मीडिया के हवाले से बताया कि रोम के एक बार में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक चल रही थी, बैठक के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें