फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meteor Shower NASA: यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? अंतरिक्ष से आई रहस्यमयी रोशनी से दहशत में लोग

Sun, 11 Dec 2022 07:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? - फोटो : iStock
 
Alien News: दुनियाभर में एलियन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इस परग्रही जीव के बारे में आए दिन अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। कई लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। लेकिन ब्रह्मांड में एलियंस के अस्तित्व को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व हैं? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। 

कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं जबकि कई वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं हैं। अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट बताया जाता है। अब एक बार फिर एलियंस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? - फोटो : iStock
दरअसल 19 नंवबर को अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित ओंटारियो झील के पास एक रहस्यमयी रोशनी देखी गई। यह घटना सुबह तीन बजे की है और इस तेज रोशनी का रंग हरा था। अतंरिक्ष से आई इस रोशनी को देखकर लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? - फोटो : iStock
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि यह तेज रोशनी बिजली की तरह आई। इसके पहले उन्होंने एक हेलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली वस्तु को हवा में घूमते हुए देखा। लगभग 10 सेकंड के बाद यह वस्तु लापता हो गई। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी कि यह एक छोटा उल्कापिंड था।

Optical Illusion: जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए 11 सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपा मेंढक?

4 of 5
यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? - फोटो : iStock
विशेषज्ञों ने बताया है कि एक छोटे उल्कापिंड की वजह से बिजली गिरने की तरह रोशनी की बारिश हुई थी। वैज्ञानिकों ने इस उल्कापिंड का तीन घंट पहले ही पता लगा लिया था। यह बाद में धरती के वातावरण में आ गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और उसके सैकड़ों टुकड़े हो गए। नासा का कहना है कि उल्कापिंड के ज्यादातर टुकड़े ओंटारियो झील में गिर गए। एजेंसी का कहना है कि इनमें से कुछ टुकड़े हो सकता है झील के दक्षिणी तट पर जमीन पर भी गिरे हों।

 Year Ender 2022: नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां, नए साल से पहले खौफ में है दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? - फोटो : Pixabay
दुनिया की सात वेधशालाओं की तरफ इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को रिकॉर्ड किया गया है। अमेरिका और कनाडा के करीब 59 लोगों ने दावा किया है कि उन्होने उल्कापिंड को गिरते हुए देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें